न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, हार्दिक और धवन बने कप्तान

Kiran Yadav
Published On:
Indian team announced for New Zealand tour, Hardik and Dhawan become captains

न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, हार्दिक और धवन बने कप्तान : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी और इस दौरे के लिए भारतीय टीम की टी20 और वनडे टीमों की घोषणा कर दी गई है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में होगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 और फिर वनडे सीरीज खेली जाएगी।

रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वहीं इस सीरीज के लिए दिनेश कार्तिक को भी आराम दिया गया हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया हैं ।

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में वापसी की है, वहीं संजू सैमसन भी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे। सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज दोनों का हिस्सा होंगे। वाशिंगटन सुंदर कीवी टीम के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज का भी हिस्सा होंगे।

ये भी पड़े : कड़े मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 43 रनों से हराया

कुलदीप सेन वनडे टीम में जगह बनाने में भी सफल रहे हैं। कीवी टीम के खिलाफ सीरीज के लिए उमरान मलिक को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया हैं। एक बार फिर पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं दी गई।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 18 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 20 नवंबर और तीसरा मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच होगा. 25 नवंबर को खेला जाएगा, दूसरा मैच 27 नवंबर को और तीसरा मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रिषभ पंत (उप-कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्युकमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्रा चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक। 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम

शिखर धवन (कप्तान), रिषभ पंत (उप-कप्तान), शुमभन गिल, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्रा चहल, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, अर्शदीप सिंह,  शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...