क्रिकेट के सभी प्रारूपों में नंबर एक टीम बन सकती हैं भारतीय टीम , पूर्व भारतीय ओपनर ने किया बड़ा दावा

Kiran Yadav
Published On:
Indian team can become number one team in all formats of cricket, former Indian opener made big claim

क्रिकेट के सभी प्रारूपों में नंबर एक टीम बन सकती हैं भारतीय टीम , पूर्व भारतीय ओपनर ने किया बड़ा दावा : भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना हैं कि वर्तमान में जिस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम खेल रही है उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह जल्द ही सभी प्रारूपों में नंबर-1 स्थान वाली टीम बन सकती है।

भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में टॉप पोजिशन पर है। भारतीय टीम वनडे में तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत सभी के 113 रेटिंग अंक हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम अगर मंगलवार को इंदौर में तीसरे और आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 हो जाएगी।

इसके अलावा अगर भारतीय टीम को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचना है तो उसे आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराना होगा. ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान जाफर ने कहा कि भारत के पास जल्द ही सभी प्रारूपों में नंबर-1 बनने का अच्छा मौका है. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि टीम निश्चित रूप से वनडे में नंबर 1 बनेगी।

ये भी पढ़े : पाकिस्तान के नए चीफ सिलेक्टर बने हारुन रशीद , शाहिद अफरीदी की लेंगे जगह

वसीम जाफर ने कहा, ” भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है, उसे देखते हुए उसके जल्द ही सभी प्रारूपों में नंबर 1 बनने का अच्छा मौका है. वनडे में, मुझे लगता है कि भारत निश्चित रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंचेगा।”

जाफर ने साथ ही कहा कि न्यूजीलैंड मौजूदा श्रृंखला में अपने प्रदर्शन से निराश होगा और क्लीन स्वीप से बचने के लिए मंगलवार को बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड को संघर्ष करना होगा। वे दुनिया की नंबर-1 टीम रह चुकी हैं। वह निश्चित तौर पर अपने प्रदर्शन से निराश होंगे।

जाफर ने आगे कहा, ‘माइकल ब्रेसवेल के योगदान को हटा दें तो न्यूजीलैंड के पहले दो वनडे में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों खराब रही। उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा, नहीं तो वे सीरीज 3-0 से गंवा देंगे और यह उनके लिए अच्छे संकेत नहीं होंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...