हैदराबाद में वनडे सीरीज से पहले साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से मिली भारतीय टीम, देखे तस्वीर

Kiran Yadav
Published On:
Indian team met South Superstar Junior NTR before ODI series in Hyderabad, see photo

हैदराबाद में वनडे सीरीज से पहले साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से मिली भारतीय टीम, देखे तस्वीर : श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अगली चुनौती न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने की होगी. तीन मैचों की यह सीरीज 18 जनवरी से शुरू होगी, जिसका पहला मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने सीरीज शुरू होने से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से खास मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं.

दरअसल, जूनियर एनटीआर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो पुरस्कार मिले। कुछ दिनों पहले एनटीआर लंदन से अपने होमटाउन हैदराबाद लौटे थे जहां उन्होंने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और शुभमन गिल से खास मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें एनटीआर के फैन पेज ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़े : Ajinkya Rahane: भारतीय टीम से बाहर रहने पर रहाणे का दर्द छलका, कहा- काश मैं पहले की तरह.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद जूनियर एनटीआर ने सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी से भी मुलाकात की. इस मुलाकात की एक तस्वीर सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

“आपसे मिलकर अच्छा लगा, भाई। गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के लिए RRR को एक बार फिर बधाई।”

सूर्यकुमार की इस तस्वीर पर एनटीआर ने भी अपना कमेंट भी दिया है. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा,

“बहुत धन्यवाद सूर्या। चलो कल रॉक करते हैं।”

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड को अपने भारत दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे में रोहित शर्मा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि टी20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...