न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए , भारतीय अंडर-19 महिला टीम का हुआ ऐलान

Kiran Yadav
Published On:
Indian Under-19 women's team announced for T20I series against New Zealand

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए , भारतीय अंडर-19 महिला टीम का हुआ ऐलान : महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल बांग्लादेश में जनवरी में पहली बार आयोजित होगा। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए भारतीय महिला टीम का टी20 मैच 27 नवंबर से न्यूजीलैंड के साथ होगा.

भारत महिला टीम और न्यूज़ीलैंड महिला टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम की कमान दिल्ली की युवा बल्लेबाज श्वेता सहरावत को सौंपी गई।

श्वेता सहरावत ने हाल ही में आयोजित अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी में चार टीमों में से एक टीम की कप्तानी की थी। श्वेता सहरावत शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। चार पारियों में, उन्होंने 111.64 की स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए, जिसमें 51 उनका सर्वोच्च स्कोर था।

ये भी पढ़े : चोट के चलते केन विलियमसन तीसरे टी20 मुकाबले से हुए बाहर

इसके साथ ही हाल ही में चारों टीमों के बीच हुई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन श्वेता सहरावत ने बनाए। इस सीरीज में वेस्टइंडीज, श्रीलंका और दो अन्य भारतीय टीमों ने भाग लिया था। इस सीरीज में श्वेता ने 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए।

श्वेता सहरावत की डिप्टी की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश की सौम्या तिवारी को दी गई है. भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-19 महिला टीमों के बीच सभी 5 मैच मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होंगे।

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम के दो मैच नवी मुंबई के मैदान पर वेस्टइंडीज की महिला टीम से खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 22 और 24 नवंबर को दो टी20 मैच खेले जाएंगे।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम कुछ इस प्रकार हैं :

श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), शिखा शलोत, तृषा जी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पारशवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...