भारतीय अंडर 19 महिला टीम ने इंग्लैंड अंडर 19 महिला टीम को सात विकट से हराकर पहला महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप जीता

Kiran Yadav
Published On:
Indian Under-19 Women's team won the first Women's Under-19 T20 World Cup by defeating England Under-19 Women's team by seven wickets

भारतीय अंडर 19 महिला टीम ने इंग्लैंड अंडर 19 महिला टीम को सात विकट से हराकर पहला महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप जीता : पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले गए भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम (IND w u19 vs ENG w u19) के बीच महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women’s U19 T20 World Cup) के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात विकट से हराकर पहला महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड महिला टीम ने 17.1 ओवर में 68 रनों पर सिमट गई।

जवाब में भारत ने 14 ओवर में तीन विकट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टिटास साधू को शानदार गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया , जबकि इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्क्रीवेंस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिला।

टॉस भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड महिला टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही पारी की चौथी गेंद पर लिबर्टी हीप बिना खाता खोले आउट हो गईं।

निआह हॉलैंड भी तीसरे ओवर में 10 रन बनाकर 15 रन के स्कोर पर अर्चना देवी का शिकार बने। कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस भी इसी ओवर में 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया और विकेट गिरते रहे। 50 रन के अंदर टीम के 6 विकेट गिर चुके थे और 18वें ओवर तक टीम अपने सारे विकेट खोकर 68 रनों पर सिमट गई।

इंग्लैंड टीम के लिए रेयान मैकडोनाल्ड ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। गेंदबाज़ी में भारत की ओर से तीता साधु, अर्चना देवी और पारसवी चोपड़ा ने 2-2 विकेट लिए जबकि सोनम यादव, शेफाली वर्मा और मन्नत ने 1-1 विकेट लिया।

69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज 20 के स्कोर तक आउट हो गए।

कप्तान शेफाली वर्मा ने 15 और श्वेता सहरावत ने 5 रन बनाए। यहां से सौम्या तिवारी और तृषा गोंगड़ी ने अच्छी बल्लेबाजी की और भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

बड़ा शॉट लगाकर मैच खत्म करने की कोशिश में त्रिशा 24 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गईं और भारत ने 66 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया. सौम्या (24) ने विजयी शॉट मारकर भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

गेंदबाज़ी में इंग्लैंड की ओर से हन्नाह बेकर , ग्रेस स्क्रीवेंस और अलेक्सा स्टोनहॉउस को एक – एक विकट मिला। भारतीय महिला टीम की किसी भी महिला विश्व कप में यह पहली खिताबी जीत है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...