अंडर-19 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, शेफाली वर्मा को मिली कमान

Kiran Yadav
Published On:
Indian women's team announced for Under-19 T20 World Cup, Shefali Verma gets command

अंडर-19 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, शेफाली वर्मा को मिली कमान : महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप का पहला एडिशन अगले महीने से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने जा रहा है। 14 जनवरी से शुरू हो रहे महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा।

लेकिन उससे पहले आज भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला अंडर 19 टीम की घोषणा कर दी है। इस युवा टीम की कमान भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा के हाथों में दी गई है। साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को भी टीम में जगह मिली है।

शैफाली वर्मा और ऋचा घोष भारतीय सीनियर महिला टीम की सदस्य हैं। इनके अलावा श्वेता सहरावत को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। श्वेता वर्तमान में न्यूजीलैंड महिला डेवलपमेंट टीम के साथ 5 मैचों की टी20I श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही हैं।

ये भी पढ़े : पंजाब किंग्स ने अपनी टीम के खिलाड़ी को दी शादी की शुभकामनाएं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टी20 सीरीज का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है. आपको बता दें कि शैफाली वर्मा ने 16 साल की उम्र में साल 2019 में भारतीय महिला टीम के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह सीनियर महिला टीम का अहम हिस्सा बन गई हैं।

शैफाली वर्मा भारत के लिए 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 21 वनडे और दो टेस्ट मैच खेल चुकी हैं। टी20 इंटरनैशनल में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 46 पारियों में 24.24 की औसत से 1091 रन बनाए जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.52 का रहा। अगर रिचा घोष की बात करें तो उन्होंने भारत की सीनियर महिला टीम के लिए 25 टी20 और 17 वनडे भी खेले हैं।

अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम कुछ इस प्रकार हैं :

शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेंढिया, हर्ले गाला, हर्षिता बासु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...