इंजर्ड हुए Rohit Sharma विदेशी टीम को टिप्स देने पहुंचे, जिम्बाब्वे टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए वायरल हुआ VIDEO

Sachin Jaisawal
Published On:
Injured Rohit Sharma arrived to give tips to the foreign team

इंजर्ड हुए Rohit Sharma विदेशी टीम को टिप्स देने पहुंचे– भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ अंगूठे में लगी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसलिए वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हिस्सा भी नहीं ले सके थे। इसी बीच शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में वह विदेशी टीम के अंडर-19 क्रिकेटरों को टिप्स दे रहे हैं. उभरते खिलाड़ियों के लिए जरूरी है कि वे अपने करियर पर ध्यान दें और कड़ी मेहनत करें।

image 39

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में रोहित शर्मा जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम के युवा खिलाड़ियों में जोश भर रहे हैं.

उन्होंने जिम्बाब्वे के उभरते सितारों से कहा कि युवा खिलाड़ियों को अच्छी मानसिकता रखने की जरूरत है, खासकर अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों को इस समय सकारात्मक रवैया रखने की सलाह दी। क्योंकि यही उनके भविष्य की दिशा तय करेगा।

https://twitter.com/crickaddict45/status/1603401444660772865?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1603401444660772865%7Ctwgr%5Eca1d594ec25820ffc16dae7991d56b30eae2f8bd%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fcricket%2Frohit-sharma-tips-zim-u-19-team%2F

एकदिवसीय सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को मिली हार

रोहित शर्मा की टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। सीरीज के पहले और दूसरे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा हालांकि दूसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में चोट थी। इसे भी पढ़ें- दूसरे दिन कुलदीप यादव के कहर से ड्राइविंग सीट पर भारत, पहले टेस्ट में तय हुई टीम इंडिया की जीत

इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा। हालांकि, वह तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई थी।

उनकी कप्तानी में भारत ने शानदार जीत हासिल की। वहीं, वायरल वीडियो में रोहित फिट नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Ishan Kishan Century: डबल सेंचुरी के बाद ईशान के बल्ले से फिर निकली आग, 8 छक्के ठोककर बना डाला शतक

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sachin Jaisawal

Sachin Jaisawal

जो भी लिखता हु, नए अंदाज से खैर ये सब कुछ आपके लिए क्योंकि आपको जानकारी देना हमारा कर्तव्य नही बल्कि उत्तरदायित्व है.आपने पढ़ा, हमने लिखा क्योंकि सब कुछ फिलहाल मैं आपके लिए ही कर रहा, खैर चलिए फिर कुछ नए अंदाज में लिखते हैं..

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...