IPL 2023: CSK की जीत के बावजूद भड़के धोनी, मैच के बाद दी कप्तानी छोड़ने की धमकी!

Published On:

IPL 2023: CSK की जीत के बावजूद भड़के धोनी– चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरे मैच में हराकर अपना खाता खोल लिया है। पर इस जीत के बाद भी कप्तान एमएस धोनी खुश नहीं दिखे और उन्होंने टीम को कप्तानी छोड़ने तक की धमकी दे डाली!

IPL 2023, MS Dhoni CSK Captaincy

आईपीएल 2023 के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हराकर अपना खाता खोला। चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले गए इस मैच में रोमांचक जंग देखने को मिली। दोनों ही टीमों ने 200 से अधिक रन बनाए लेकिन अंत में बाजी होम टीम सीएसके ने मारी। चेन्नई को इस मैच में जीत तो मिली लेकिन उनके कप्तान एमएस धोनी इससे नाखुश नजर आए।

धोनी इस कदर मैच के बाद भड़के कि उन्होंने टीम को नए कप्तान के नेतृत्व में खेलने तक की धमकी दे डाली। आमतौर पर उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है। पर इस तरह के बयान वह तब देते हैं जब सही में मामला गंभीर हो।

दरअसल इस मैच में पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन बनाए। बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया। इसके बाद गेंदबाजी में पेस बैट्री पूरी तरह से दिशा से भटकी हुई नजर आई। दीपक चाहर ना ही गति और ना ही लाइन से गेंदबाजी कर पा रहे थे।

वहीं तुषार देशपांडे ने एक ही ओवर में लगातार वाइड और नो बॉल से 18 रन देकर शुरुआत की थी। बेन स्टोक्स और हंगरगेकर का भी यही हाल था। ऐसे में कप्तान एमएस धोनी फील्ड पर शांत और बेबस नजर आ रहे थे।

फिर मोईन अली ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला और सीएसके को एक के बाद एक 4 सफलताएं दिलाईं। मिचेल सैंटनर ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। जिससे लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बना पाई और 12 रन से मुकाबला हार गई।

धोनी ने क्यों दी धमकी?

तेज गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन और नो बॉल व वाइड बॉल से एक्स्ट्रा रन देने को लेकर एमएस धोनी नाखुश दिखे। टीम की जीत के बावजूद वह चिंतित थे। उन्होंने मैच के बाद सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि, हमें तेज गेंदबाजी में सुधार करना होगा। हमें कंडीशन के हिसाब से गेंदबाजी करनी होगी।

जरूरी यह है कि हम उस बात पर ध्यान दें कि विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं? इसके बाद माही ने हंसते हुए नए कप्तान को लेकर कहा कि, एक और बात हमारे गेंदबाजों को नो बॉल और एक्स्ट्रा वाइड नहीं फेंकनी चाहिए। या फिर उन्हें नए कप्तान के नेतृत्व में खेलना होगा। यह मेरी दूसरी वॉर्निंग है और फिर मैं चला जाउंगा।

सीएसके की पेस बैट्री का लचर प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स की पेस बैट्री की बात करें तो दोनों मैचों में जिस तरह की तेज गेंदबाजी हुई उसे देखकर महेंद्र सिंह धोनी का यह गुस्सा जायज है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके के गेंदबाजों ने कुल 18 एक्स्ट्रा रन दिए जिसमें 2 लेग बाई, 13 वाइड और 3 नो बॉल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2023: Kohli ने जोफ्रा के अरमानों पर फेरा पानी, 76 मीटर लंबा छक्का देख आर्चर के चहेरे पर छाई मायूसी

इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में भी टीम ने 12 एक्स्ट्रा रन दिए थे। इसमें 6 लेग बाय, 4 वाइड और 2 नो बॉल शामिल थीं। यानी चेन्नई के गेंदबाजों ने इन दोनों मैचों में कुल 30 अतिरिक्त रन लुटा दिए। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...