IPL 2023 Playoffs के घमासान में बीते दिन Mumbai Indians और Lucknow Super Giants के बीच एक धमाकेदार मैच खेला गया, जिसमें MI ने LSG को 81 रनों से मात दे दी। वहीं इस मैच में हार के बाद लखनऊ की टीम सीधे IPL 2023 से बाहर हो गई है और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस मैच में हार जाने के बाद अब LSG के तेज गेंदबाज Naveen-Ul-Haq को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
https://twitter.com/HarshRana1998/status/1661436082679054336?s=20
https://twitter.com/Impranav_jais/status/1661436147011309568?s=20
https://twitter.com/katyxkohli17/status/1661445687400370177?s=20
https://twitter.com/cheatingacademy/status/1661428971970469888?s=20
https://twitter.com/HarshRana1998/status/1661437012896018434?s=20
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई Naveen-Ul-Haq
दरअसल, एलिमिनेटर में LSG की शर्मनाक हार के बाद अब सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का बाजार गर्म हो गया है और इस बार नेटिजेंस ने LSG के तेज गेंदबाज Naveen-Ul-Haq को अपने निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर आम (Mango) को लेकर तरह-तरह की मीम्स वायरल हो रही है, जिसके जरिए नवीन-उल-हक पर निशाना साधा जा रहा है।
![untitled design 2023 05 02t113446 1683007576](https://cricketyatri.com/wp-content/uploads/2023/05/untitled-design-2023-05-02t113446-1683007576.jpg)
ऐसे शुरू हुआ था विवाद
आपको बता दें कि ये सिलसिला Virat Kohli और Naveen-Ul-Haq के विवाद से शुरू हुआ था। RCB VS LSG मैच में सेंचुरी बनाने के बावजूद भी विराट की टीम मैच हार गई थी, लेकिन इस मैच के दौरान नवीन और विराट की आपस में झड़प हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर वार करना शुरू किया था।
![naveen ul haq takes dig at virat kohli 1683663568](https://cricketyatri.com/wp-content/uploads/2023/05/naveen-ul-haq-takes-dig-at-virat-kohli-1683663568-1024x576.jpg)
क्या है आम और Naveen-Ul-Haq का कनेक्शन?
इस विवाद के बाद से ही लगातार नवीन King Kohli पर निशाना साधते नजर आ रहे थे। ऐसे में आम का नाम Naveen-Ul-Haq से तब से जोड़ा जा रहा है, जब एक मैच में जब कोहली जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे और उन पर तंज कसने के लिए नवीन-उल-हक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आम की तस्वीरें शेयर की थी। ऐसे में अब MI से मैच हारने के बाद Naveen-Ul-Haq को Mango Lover बताते हुए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।