IPL 2023: क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली का डांस देखकर खुश हुए KRK, अपनी फिल्म में आइटम नंबर करने का दिया ऑफर

Published On:

क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली का डांस देखकर खुश हुए KRK-क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली का डांस देखकर खुश हुए KRKकोहली बीच-बीच में अपने डांस से भी लोगों को एंटरटेन भी करते रहते हैं। हालांकि, इस आईपीएल में उन्होंने डांस की कोई झलकी नहीं दिखाई है, लेकिन उनके कई पुराने डांस वीडियोज वायरल हो चुके हैं।

विस्तार

क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली का जोशिला अंदाज फैंस का काफी पसंद आता है। चाहे वह बल्लेबाजी हो या फिर उनकी फील्डिंग, वह हर अंदाज में फैंस का दिल जीत लेते हैं। यही वजह है कि फैंस स्टेडियम में कोहली-कोहली के नारे भी लगाते हैं। वह आरसीबी के लिए इस सीजन में तीन मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं।

सिर्फ अपनी बैटिंग से ही नहीं कोहली बीच-बीच में अपने डांस से भी लोगों को एंटरटेन भी करते रहते हैं। हालांकि, इस आईपीएल में उन्होंने डांस की कोई झलकी नहीं दिखाई है, लेकिन उनके कई पुराने डांस वीडियोज वायरल हो चुके हैं।

हाल ही में केकेआर के खिलाफ मैच के बाद कोहली शाहरुख खान से ‘झूमे जो पठान’ गाने के स्टेप सीखते दिखे थे। अब उनके डांस पर खुद को ‘फिल्म क्रिटीक’ कहने वाले कमाल आर खान ने तंज कसा है और मजाक किया है।

Source-Twitter

कोहली के आईपीएल 2020 के दौरान किए गए पुराने डांस के वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने लिखा- मैं कोहली के डांस स्किल से बेहद खुश और इम्प्रेस हूं। ऐसे में मैं उन्हें अपनी फिल्म ‘देशद्रोही-2’ के लिए आइटम नंबर करने का ऑफर देता हूं। दरअसल, केआरके 2008 में  फिल्म ‘देशद्रोही’ और 2014 में ‘एक विलेन’ में काम कर चुके हैं। इसके अलावा केआरके ‘बिग बॉस’ शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

यह भी पढ़े Andre Russell मैदान पर हुआ चोटिल, चटकाए 3 बड़े विकेट, केकेआर के इस स्टार ने मलिंगा को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने हाल ही में आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 46वां अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 44 गेंदों में 61 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए थे। हालांकि, उनकी पारी भी बैंगलोर को जीत नहीं दिला सकी।

आरसीबी की टीम इस सीजन अब तक तीन में से दो मैच हार चुकी है। कमेंटेटर साइमन डूल ने कोहली पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कोहली सिर्फ अपने माइलस्टोन का ध्यान रखते हैं। इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इस बयान को बेतुका बताया था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

BCCI
|

BCCI : 3 सितंबर को होगी बड़ी बैठक, इंग्लैंड-आयरलैंड की हार से लेकर खिलाड़ियों की चोट तक पर होगा मंथन

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 3 सितंबर को मुंबई में एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में हाल ही ...

Tendulkar
|

Tendulkar : Sachin Tendulkar के साथ मिला था अवॉर्ड, 93 मैच में ठोके 7134 रन; फिर रिश्वत के आरोप ने खत्म कर दिया क्रिकेट करियर!

Tendulkar – क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनमें प्रतिभा तो भरपूर होती है, लेकिन किस्मत और परिस्थितियां उनका साथ नहीं ...

Pakistan Cricket
|

Pakistan Cricket : इमाम उल हक पर भड़के आकिब जावेद, बोले- ‘दुनिया हम पर हंस रही है

Pakistan Cricket – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार ...

Pakistan Cricket
|

Pakistan Cricket : इंग्लैंड में बुरी तरह फंसा पाकिस्तान, 7 खिलाड़ियों की छुट्टी बाबर आजम पर कसा तंज

Pakistan Cricket – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की खराब स्थिति के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है। ...

Asian Games 2026
|

Asian Games 2026 : भारत-पाकिस्तान की शिकायतों पर जापान का जवाब, मैदान को लेकर कही बड़ी बात

Asian Games 2026 – जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की तैयारियों को लेकर भारत, पाकिस्तान समेत कई एशियाई क्रिकेट बोर्डों ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England : तीसरे टेस्ट से पहले PCB का बड़ा एक्शन, 7 खिलाड़ी बाहर; कोच भी हटाए, जानें नई टीम

Pakistan vs England – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा और अप्रत्याशित फैसला ...