IPL 2023: शिखर धवन ने रचा इतिहास, कोहली के बाद उपलब्धि को हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय

Published On:

IPL 2023: शिखर धवन ने रचा इतिहास– इस मैच में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली। यह आईपीएल में उनका 48वां अर्धशतक रहा। इसके अलावा वह दो शतक भी लगा चुके हैं। 

IPL 2023 के आठवें मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हरा दिया। इस जीत ने उन्हें पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 197 रन बनाए थे।

जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी। इस मैच में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली। 

कोहली के बाद उपलब्धि को हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय

यह आईपीएल में उनका 48वां अर्धशतक रहा। इसके अलावा वह दो शतक भी लगा चुके हैं। धवन आईपीएल में 50वां 50+ स्कोर भी दर्ज किया। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए। उनसे पहले विराट कोहली भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

विराट के नाम आईपीएल में 45 अर्धशतक और पांच शतक हैं। ओवरऑल आईपीएल लिस्ट में धवन यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में डेविड वॉर्नर (59) शीर्ष पर हैं। उन्होंने इस लीग में 55 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं। 

image 4

इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं बना सका है। धवन के नाम आईपीएल में 208 मैचों में 35.59 की औसत और 126.72 के स्ट्राइक रेट से 6370 रन हैं। वहीं, रन के मामले में विराट शीर्ष पर हैं। उन्होंने 224 मैचों में 36.64 की औसत और 129.51 के स्ट्राइक रेट से 6706 रन बनाए हैं। वॉर्नर 164 मैचों में 140.23 के स्ट्राइक रेट से 5974 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मैच में क्या हुआ?


मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 58 गेंदों में 90 रन की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन 34 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए।

भानुका राजपक्षे एक रन, सिकंदर रजा एक रन और शाहरुख खान 11 रन ही बना सके। जितेश शर्मा ने 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली। राजस्थान की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, अश्विन और चहल को एक-एक विकेट मिला।

image 6

193 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल के साथ अश्विन ओपनिंग के लिए उतरे थे। यशस्वी 11 रन और अश्विन खाता खोले बिना आउट हुए। जोस बटलर 19 रन, देवदत्त पडिक्कल 21 रन, रियान पराग 20 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान संजू सैमसन ने 25 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, आखिर में शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- पहली बार रैना के बिना खेली CSK, ऋतुराज को गले लगाकर दिया आशीर्वाद, हुई छक्कों की बारिश

वहीं, ध्रुव जुरेल ने 15 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन सैम करन ने सिर्फ 10 रन खर्च किए। हालांकि, यह राजस्थान को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। पंजाब की ओर से नाथन एलिस ने चार और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...