IPL 2023: IPL में चमकेगी इस खिलाड़ी की किस्मत, टूर्नामेंट खत्म होते ही होगी टीम इंडिया में एंट्री!

Published On:

IPL में चमकेगी इस खिलाड़ी की किस्मत– इस समय आईपीएल का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल 2023 का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही हो चुका है। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह, बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपने जबरदस्त परफॉरमेंस से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को जमकर नचाया।

इस खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में वापसी

IPL 2023: आईपीएल 2023 के शुरुआती मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। आईपीएल में कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी नेशनल टीमों में जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। इस बीच एक ऐसा ही खिलाड़ी है जो इस आईपीएल के दम पर टीम इंडिया में वापसी कर सकता है। हालांकि, यह खिलाड़ी टीम के लिए पहले ही डेब्यू कर चुका है।  

आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की निगाहें टीम इंडिया में जगह बनाने पर होंगी। चक्रवर्ती ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर ही टीम इंडिया में जगह बनाई थी। हालांकि, वह टीम इंडिया में लंबे समय तक खेलने में कामयाब नहीं रहे।

वर्ल्ड कप में थे टीम का हिस्सा

बता दें, कि वरुण चक्रवर्ती ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था जिसके बाद उन्हें 2021 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका भी मिला था। वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया को पकिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने भी खूब रन लुटाए थे जिसके बाद उन्हें टीम से ड्राप कर दिया गया था। अब सालभर से भी लंबा वक्त गुजर चुका है लेकिन वरुण को टीम में मौका नहीं मिला है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2023 : क्या एमएस धोनी भी हो गए हैं चोटिल, नेट प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते दिखे कप्तान

ऐसा रहा आईपीएल करियर 

बात करें वरुण के आईपीएल करियर की तो उन्होंने अभी तक आईपीएल में 42 मैच खेले हैं और इनमें उनके नाम 42 विकेट हैं। आईपीएल 2022 भी वरुण के लिए बेहद ही खराब रहा था। उन्होंने खेले गए 11 मैचों में मात्र 6 विकेट लिए थे लेकिन इस सीजन उनके पास शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करने का अच्छा मौका है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

|

qmnyi1hwontqsn165y

f11e9k5

IND vs SL
|

IND vs SL : शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 30 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज से ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं ...

IND vs SL
|

IND vs SL : साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिला बड़ा मौका; सरफराज-शेख रशीद पर नजर

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ...

BCCI
|

BCCI : खिलाड़ियों की चोटों पर BCCI सख्त, देवजीत सैकिया VVS लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण ...

Rodrigues
|

Rodrigues : जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी संशय; चार्ली नॉट लेंगी जगह

Rodrigues – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मौजूदा द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा ...