IPL 2024: इस युवा खिलाड़ी पर होंगी सभी टीमों की नजरें, खरीदने के लिए लग सकती हैं 40 करोड़ तक की बोली

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

IPL 2024 का क्रेज अभी से ही फैंस के बीच दिखने लगा है। फैंस आईपीएल के आगामी सीजन के हर एक अपडेट पर अपनी नजरें टिकाए हुए हैं। इस बीच सभी टीमों ने ऑक्शन से पहले ही अपने खिलाड़ियों में बदलाव करना शुरू कर दिया है। IPL 2024 का ऑक्शन इस साल 19 दिसंबर को दुबई में होना है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपने टीम में बेस्ट खिलाड़ियों को शामिल करने की होड़ में लगी हैं।

हालांकि एक युवा खिलाड़ी इस साल से अपना आईपीएल डेब्यू करने वाला है, जिसपर सभी टीमों की निगाहें टिकी रहने वाली हैं। इस इकलौते खिलाड़ी को सभी टीमें अपने हिस्से में लेना चाहेंगी। यहां तक कि खबरें तो ऐसी आ रही हैं कि इस एक अकेेले खिलाड़ी के लिए इस साल ऑक्शन में 40 करोड़ तक की बोली लग सकती है।

इस खिलाड़ी पर लग सकती है 40 करोड़ तक की बोली!

दरअसल, हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड टीम के युवा बल्लेबाज Rachin Ravindra की, जिन्होंने अपने डेब्यू विश्व कप में ही ऐसा प्रदर्शन किया कि दुनिया उन्हें सलाम कर रही है। रचिन ना सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, बल्कि वो स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं, जिससे वो सभी टीमों के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकते हैं। न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज को विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने का फल अब आईपीएल 2024 में मिल सकता है।

इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा बोली लगा सकती है। जानकारी के अनुसार उन पर 40 करोड़ तक की बोली लक सकती है। अगर ऐसा होता है तो उन पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लग सकती है।

World Cup 2023 में रचिन ने किया था शानदार प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में Rachin Ravindra ने कीवी टीम की तरफ से अपना डेब्यू विश्व कप खेला, जिसमें उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। इस टूर्नामेंट में रचिन ने 10 मुकाबले खेले थे और इस दौरान उन्होंने 106.45 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए थे। साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी सफलता हासिल की थी। ऐसे में आईपीएल 2024 में वो हर एक फ्रेंचाइजी की पहली चॉइस हो सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...