IPL 2024: “आईपीएल तब तक खेलूंगा…जबतक मेरे हाथ-पैर चलते रहेंगे”, आगामी सीजन से पहले विस्फोटक खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

भारत में आयोजित होने वाले लीग टूर्नामेंट IPL को लेकर क्रेज सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैला हुआ है। आईपीएल देखने के लिए फैंस दुनियाभर से भारत आते हैं और यहां जमकर इस लीग का आनंद भी लेते हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ी भी आईपीएल में खेलना पसंद करते हैं। पाकिस्तान को छोड़कर लगभग सभी देशों के खिलाड़ी इस लीग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बेताब रहते हैं। IPL 2024 को लेकर भी कुछ इसी तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है।

इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ऑलराउंडर Glenn Maxwell ने IPL के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने बताया है कि आईपीएल में खेलना उन्हें कितना पसंद है। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा बयान भी दे दिया है। दरअसल, मैक्सवेल ने कहा है कि वो मरते दम तक आईपीएल खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो तबतक आईपीएल खेलना चाहते हैं, जबतक उनके हाथ-पैर सलामत हैं।

“मरते दम तक खेलना चाहता हूं IPL” – Glenn Maxwell

आपको बता दें कि हाल ही में आईपीएल को लेकर एक बयान देते हुए कहा है कि, ‘इंडियन प्रीमियर लीग शायद वह आखिरी टूर्नामेंट होगा, जो मैं हर हाल में अंत तक खेलना चाहूंगा। मैं आईपीएल में तबतक शिरकत करूंगा, जबतक मेरे हाथ-पैर चलते रहेंगे।’ उन्होंने इसके आगे कहा कि, ‘मैं हमेशा लोगों से कहता रहता हूं कि आईपीएल कितना बेहतरीन टूर्नामेंट है। यहां मैं जिन लोगों से मिला, जिन कोचों का मुझे सहयोग मिला और जिन खिलाड़ियों के साथ मैंने शिरकत की। उससे मुझे बहुत फायदा प्राप्त हुआ है।’

“IPL से बहुत कुछ सीखने को मिलता है”

बता दें कि इस दौरान मैक्सवेल ने अपने बयान में विराट कोहली और एबी डिवीलियर्स जैसे दिग्गजों का भी जिक्र किया है और कहा है कि उन्हें उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। मैक्सवेल ने कहा कि, ‘टूर्नामेंट के दौरान एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे दिग्गज दो महीने साथ रहते हैं। इस दौरान उनसे कई मुद्दों पर बात होती है। इससे अच्छा सीखने को और कहीं नहीं मिल सकता है। आशा है इस बार ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत करेंगे और इसका फायदा हमें वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान होगा।’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...