IPL 2024: “भविष्य में मौका मिला तो मैं वहां जरूर खेलूंगा”, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जताई आईपीएल खेलने की इच्छा

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

आईपीएल दुनियाभर के सबसे लगे लीग टूर्नामेंट में से एक माना जाता है। इसका इंतजार सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर के हर एक देश के खिलाड़ियों को होता है। हालांकि इसके बावजूद एक ऐसा भी देश है, जिसके खिलाड़ी इस मेगालीग में हिस्सा नहीं ले पाते हैं और वो देश है पाकिस्तान।

दरअसल, दोनों देशों के आपसी संबधों के चलते पाक टीम के खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा नहीं लेते है और न ही इन दोनों टीमों के बीच अब कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जाती है। हालांकि Pakistan Team के कई खिलाड़यों ने हमेशा से आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर की है। वहीं इस लिस्ट में अब पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज Hasan Ali का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने हाल ही में आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

Hasan Ali ने जताई आईपीएल खेलने की इच्छा

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज Hasan Ali ने भारत में आईपीएल खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि, “हर खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहता है और मेरी इच्छा है कि मैं वहां खेलूं। यह दुनिया की सबसे बड़ी लीगों में से एक है और अगर भविष्य में मौका मिला तो मैं वहां जरूर खेलूंगा।”

गौरतलब है कि आईपीएल की तरह ही पाकिस्तान में भी PSL यानी Pakistan Super League का आयोजन होता है, जिसमें कई देशों के खिलाड़ी भाग भी लेते हैं। हालांकि उसमें भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं होता है।

IPL 2024 की रिटेंशन प्रक्रिया हुई पूरी

बता दें कि बीते दिन रविवार को IPL 2024 की रिटेंशन और रिलीज प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही सभी 10 टीमों नें अपने कई खिलाड़ियों को रिटेन तो कईयों को रिलीज करते हुए फाइनल स्कवॉड का ऐलान भी कर दिया है। अब सभी टीमों के लिए ट्रेड विंडो 12 दिसंबर तक खुली है। इसका मतलब सभी टीमें आपस में खिलाड़ियों की ट्रेडिंग 12 दिसंबर तक कर सकती हैं, जबकि आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...