IPL 2024: कैमरुन ग्रीन के ट्रेड पर RCB के डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान, बोले – “हम एक ऐसे ही खिलाड़ी की तलाश कर रहे थे”

Ankit Singh
Published On:
IPL 2024

IPL 2024 के ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया को पूरा करते हुए फाइनल स्कवॉड का ऐलान कर सभी को चौका दिया। लगभग सभी टीमों में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले। इस दौरान RCB ने भी एक बड़ा दाव खेलते हुए अपने स्कवॉड से 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया, जिसमें टीम के 3 स्टार गेंदबाज Josh Hazlewood, Harshal Patel और Wanindu Hasaranga भी शामिल हैं।

ऐसे में RCB के गेंदबाजी क्रम को लेकर सभी को एक चिंता सताने लगी। हालांकि इसके साथ हीं उन्होंने Mumbai Indians से Cameron Green को ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इस दौरान ग्रीन के अचानक टीम में एंट्री को लेकर फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर Mo Bobat ने बड़ा बयान दिया है और बताया है कि कैसे ग्रीन उनकी टीम की ताकत बढ़ा सकते हैं?

Cameron Green को लेकर Bobat ने क्या कहा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीन के ट्रेडिंग के बाद RCB ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर Mo Bobat का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, “मध्यक्रम की पावर हिटिंग भूमिका में वह हमारे लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। वह एक उच्च गुणवत्ता वाले, कुशल और शक्तिशाली बल्लेबाज हैं। उनके पास गति और स्पिन दोनों के खिलाफ खेलने की अच्छी कला है।”

बोबट ने वीडियो में आगे कहा है कि, “उनके पास सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और मुझे यकीन है कि उन्हें चिन्नास्वामी में बल्लेबाजी करने में मजा आएगा। इसलिए, उन्हें ऐसा करते हुए देखना दिलचस्प होगा। इसके अलावा वह एक शानदार गेंदबाज भी है और वह गति और उछाल के साथ गेंदबाजी करता है और हम एक ऐसे ही खिलाड़ी की तलाश कर रहे थे।”

RCB कैसे करेगी 3 स्टार गेंदबाजों की भरपाई?

गौरतलब है कि ये तीनों गेंदबाज आईपीएल में आरसीबी गेंदबाजी डिपार्टमेंट की रीड की हड्डी माने जाते थे। ऐसे में उनकी भरपाई करना बेहद ही जरुरी होगा, लेकिन अब ऐसे में सवाल ये है कि आखिर Virat Kohli अब किसपर भरोसा जता सकते हैं। आरसीबी के पर्स में 23.25 करोड़ की राशि बची है। ऐसे में जाहिर है कि तीन दिग्गज गेंदबाजों की पूर्ति करने के लिए आरसीबी अब IPL 2024 के ऑक्शन में किसी स्टार गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास करेगी।

हालिया मिली जानकारी की मानें तो RCB की नजर ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Mitchell Starc पर होगी, जिन्होंने हाल ही में विश्व कप 2023 में शानदार गेंदबाजी की थी। बता दें कि स्टार्क लगभग 8 सालों के बाद IPL में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में Royal Challengers Bangalore किसी भी हाल में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहेगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...