IPL 2024: आरसीबी के खिलाफ हार के बाद शिखर धवन ने खुद स्वीकार की गलती, बताया कहा हुई चूक

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

IPL 2024 का बीते दिन 7वां मैच खेला गया, जो RCB और PBKS के बीच हुआ। ये मैच बेंगलुरू के M Chinnaswamy Stadium में हुआ जहां RCB ने PBKS को 4 विकटों से हराया। वहीं पंजाब के हारने के बाद टीम के कप्तान शिखर धवन ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराने के बजाया हार का सारा दोष अपने सिर ले लिया। शिखर का कहना है कि वो अधिक गेंदों में सबसे कम रन बना पाए।

हार के लिए Shikhar Dhawan ने ठहराया खुद को जिम्मेदार

हार के बाद धवन बाहर आए और हार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। मैच के बाद इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “यह एक अच्छा खेल था। हम खेल को वापस लाए और फिर से हार गए। हमने 10-15 रन कम बनाये और पहले छह ओवरों में मैंने धीमा खेला। वे 10-15 रन हमें भारी पड़े और गिरा हुआ कैच भी। मैं अपने रनों से खुश हूं, लेकिन मुझे लगा कि पहले छह ओवरों में मैं थोड़ा और तेज खेल सकता था; यही एकमात्र चीज़ है जो मैंने महसूस की। “

PBKS ने कैच छोड़ने की कीमत चुकाई

वहीं इस इंटरव्यूू के बाद जब शिखर धवन से पूछा गया कि इस मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या रहा, तो इसका जवाब देते हुए शिखर ने कहा, “विराट ने 70 से अधिक रन बनाए, और हमने क्लास खिलाड़ी का एक कैच छोड़ा। हमने कीमत चुकाई. यदि हमने वह कैच पकड़ लिया होता, तो हमने गति खो दी और फिर हमें उसकी कीमत चुकानी पड़ी। यह अच्छा लग रहा था, लेकिन यह बिल्कुल सच्चा विकेट नहीं था। यह रुक रहा था, थोड़ा दोगुना उछाल और मुड़ भी रहा था। 60% अच्छा आ रहा था, 30% थोड़ा सा अच्छा आ रहा था।

मैच का हाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इस दौरान Shikhar Dhawan के बल्ले से 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रनों की पारी निकली। हालांकि इसके जवाब में Virat Kohli की 77 रनों की पारी के बदौलत RCB ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और पंजाब को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...