IPL 2024: “कप्तान बनने के लिए वफादार होना चाहिए”, गिल ने पांड्या पर इशारों ही इशारों में कसा तंज

Ankit Singh
Published On:
IPL 2024

IPL 2024 की शुरूआत से पहले ही सभी टीमों ने अपने स्कवॉड में बड़े-बड़े बदलाव करके सभी को चौका दिया है। इसमें भी सबसे ज्यादा हैरान करने वाला बदलाव रहा Hardik Pandya का गुजरात टायटंस का साथ छोड़ Mumbai Indians में शामिल हो जाना। हार्दिक के इस फैसले से फैंस तो हैरान हैं ही, साथ ही कई क्रिकेटर भी चौक गए हैं, क्योंकि उनका कप्तानी में Gujarat Titans ने जहां एक बार ट्रॉफी जीत रखी है।

वहीं दूसरी बार रनर अप टीम बन चुकी है। ऐसे में उनका ये फैसला सबकी समझ के पार जा रहा है। कुछ फैंस तो पांड्या के इस फैसले के बाद उनपर बैन तक लगाने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पांड्या के बाद Shubman Gill को GT का नया कप्तान बनाया गया है। ऐसे में कप्तानी पाते ही गिल ने इशारों-इशारों हार्दिक पांड्या पर तंज कस दिया है।

Shubman Gill ने पांड्या पर कसा तंज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात टाइटंस के कप्तान बनने के बाद Shubman Gill का पहला बयान सामने आया है, जिसका वीडियो खुद गुजरात फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गिल सबसे पहले गुजरात को इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद करते हैं। वहीं इसके साथ ही वो कहते हैं कि, “कप्तानी भरोसे के साथ मिलती है। इसके लिए कठोर मेहनत, टीम के लिए समर्पण और वफादार रहना होता है।” वहीं गिल आगे कहते हैं कि, “मैंने कई सफल खिलाड़ियों के साथ खेलना है, मैंने सभी से काफी अनुभव लिया है, जो मुझे कप्तानी में काम आएगा।”

फैंस दे रहे हैं जमकर प्रतिक्रिया

गिल के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस उनके कप्तान बनने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ अन्य फैंस का कहना है कि गिल ने अपने बयान में जो वफादार रहने वाली बात कही है, वो हार्दिक पांड्या के लिए है। फैंस का कहना है कि गिल ने इशारों ही इशारों में पांड्या पर तंज कसा है। बता दें कि पांड्या के मुंबई में जाने से GT के फैंस तो खफा हैं ही, साथ ही MI में भी उनके आते ही अनबन की खबरें आना शुरू हो गई हैं। दरअसल, हार्दिक के मुंबई में शामिल होते ही Jasprit Bumrah ने मुंबई इंडियंस और बाकी सभी खिलाड़ियों को ट्विटर से अनफॉलो कर दिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...