IPL 2024: धोनी के बाद किसे मिलेगी CSK की कप्तानी? R Ashwin ने किया नाम का खुलासा

Ankit Singh
Published On:
IPL 2024

MS Dhoni की कप्तानी में Chennai Super Kings ने पिछले साल पांचवी बार IPL ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था। धोनी की अगुवाई में CSK हमेशा से ही फैंस की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक रही है और इस बार भी चेन्नई फैंस की सबसे पसंदीदा टीम बनकर ही आईपीएल के आगामी सीजन का आगाज करेगी। हालांकि इस बार कप्तान MS Dhoni टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

इसका सबसे बड़ा कारण है माही की उम्र। धोनी अब 42 साल के हो चुके हैं और साथ ही उनके घुटने की सर्जरी भी हुई है, जिससे वो पूरी तरफ फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में शायद ही वह अगले सीजन में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। तो अब सीएसके को माही की जगह टीम के लिए एक बेहतर कप्तान की तलाश करनी होगी। ऐसे में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर R Ashwin का मानना है कि धोनी की गैरमौजूदगी में Ruturaj Gaikwad को चेन्नई की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

R Ashwin ने बताया कि माही के बाद कौन होगा CSK का कप्तान?

बता दें कि हाल ही में Ravichandran Ashwin ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए कहा कि, “जैसा कि अंबाती रायुडू ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में कहा है, सीएसके आगामी नीलामी में जिन कमियों को भरने की कोशिश करेगी, वह है कप्तानी। मेरा मानना है ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के अगले कप्तान बनने जा रहे हैं।”

वहीं इस दौरान उन्होंने Ben Stokes के बारे में बात करते हुए भी कहा कि, “बेन स्टोक्स को भी सीएसके ने इसी नजरिए से टीम में शामिल किया था। यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह एक गुणवान कप्तान हैं। सीएसके हमेशा से ही अनुभव को महत्व देती आई है। आगामी नीलामी में वह शार्दुल ठाकुर के लिए वापिस जा सकते हैं।”

CSK से एक खिलाड़ी होगा ट्रेड – अश्विन

बता दें कि इसके आगे आर अश्विन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि चेन्नई एक खिलाड़ी को आगामी सीजन से पहले ट्रेड करने वाली है, लेकिन उन्होंने नियमों के कारण नाम का खुलासा नहीं किया। अश्विन ने कहा कि, “एक और बात जो टीम के दिमाग में चल रही होगी, वह यह है कि धोनी के बाद टीम का विकेटकीपर कौन होगा। ऐसे अफवाहें चल रही थीं कि सीएसके एक खिलाड़ी के लिए ट्रेड करने जा रही है। मैं उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताना चाहूंगा। क्योंकि मैं आईपीएल के एक टीम से जुड़ा हुआ हूं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...