IPL 2024: बेन स्टोक्स ने क्यों किया आईपीएल खेलने से मना? तस्वीर शेयर कर खुद बताई सच्चाई

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

IPL 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है, जिसके पहले सभी 10 टीमों ने खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज के बाद फाइनल स्कवॉड का ऐलान भी कर दिया है। इस बीच इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर Ben Stokes ने इससे पहले ही CSK का साथ छोड़ आईपीएल ना खेलने का फैसला कर सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल, स्टोक्स को आईपीएल 2023 में CSK ने 16.25 करोड़ रुपये की भारी कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था।

हालांकि अब उन्होंने आगामी सीजन से पहले ही आईपीएल से अपना नाम वापिस ले लिया है। उनके इस फैसले के बाद से ही लगातार सवाल उठ रहे थे कि स्टोक्स ने आखिर ऐसा फैसला क्यों किया था, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं था। ऐसे में अब स्टार ऑलराउंडर ने खुद ही एक तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया है?

Ben Stokes ने क्यों लिया IPL से नाम वापस?

आपको बता दें कि 26 नवंबर को जब सभी 10 टीमों के साथ CSK ने भी अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, तो उससे पता लगा कि स्टोक्स को भी CSK से रिलीज कर दिया गया है। हालांकि स्टोक्स ने खुद ही इसकी मांग की थी और अब उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए इसका कारण भी बता दिया है।

दरअसल, बेन स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोक्स ने जो तस्वीर शेयर की है, जिसमे वो 2 छड़ी के सहारे खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर के साथ ही स्टोक्स ने लिखा है कि, “इन एंड आउट, अंडर इन नाइफ डन, रिहैब स्टार्ट नाऊ”

विश्व कप 2023 में भी फ्लॉप रहे थे Ben Stokes

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड टीम से संन्यास लेने के बाद विश्व कप 2023 के लिए वापसी की थी, लेकिन इस दौरान उनका बल्ला विश्व कप में अपना जलवा नहीं दिखा पाया। साथ ही गेंद से भी वो कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उनके साथ पूरी इंग्लैंड टीम की हालत भी पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहद खराब रही, जिसके कारण इंग्लिश टीम सेमीफाइनल तक पहुंच भी ना सकी।

वहीं इसके बाद इंग्लैंड टीम का वर्कलोड होने के कारण बेन स्टोक्स ने आईपीएल से भी नाम वापस ले लिया है। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो स्टोक्स ने आईपीएल में कुल 45 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 935 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक भी निकले हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...