IPL RCB : अदार पूनावाला और डियाजियो के बीच बातचीत – आईपीएल की सबसे महंगी डील संभव

Atul Kumar
Published On:
IPL RCB

IPL RCB – आईपीएल की दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी डील सामने आ सकती है। खबर है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला मौजूदा चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पूनावाला और आरसीबी की मौजूदा मालिक कंपनी डियाजियो पीएलसी के बीच बातचीत जारी है।

आईपीएल की सबसे बड़ी डील का संकेत

बिजनेस पोर्टल मिंट और बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अधिग्रहण आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील हो सकती है। ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय कंपनी डियाजियो पीएलसी, जो यूनाइटेड स्पिरिट्स की मूल कंपनी है, आरसीबी की वैल्यूएशन करीब 2 बिलियन डॉलर (लगभग ₹17,000 करोड़) में करने पर विचार कर रही है।

आरसीबी का बाजार मूल्य सबसे ऊंचा

हौलिहान लोके की आईपीएल वैल्यूएशन स्टडी 2025 के अनुसार, आरसीबी इस वर्ष व्यावसायिक मूल्य के मामले में शीर्ष फ्रेंचाइजी रही। यह टीम न सिर्फ मैदान पर बल्कि ब्रांड वैल्यू के लिहाज से भी सबसे आगे है।

पूनावाला सबसे मजबूत दावेदार

इस डील से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अधिग्रहण की दौड़ में कई इच्छुक पक्ष मौजूद हैं, लेकिन अदार पूनावाला सबसे आगे हैं। उनके सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की आर्थिक ताकत और वैश्विक उपस्थिति को देखते हुए, यह सौदा उनके लिए ब्रांड और निवेश दोनों दृष्टिकोण से फायदेमंद साबित हो सकता है।

गुजरात टाइटन्स डील से तुलना

फरवरी 2025 में अहमदाबाद की टोरेंट ग्रुप ने सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स से गुजरात टाइटन्स (GT) की 67% हिस्सेदारी ₹5,000 करोड़ में खरीदी थी। उस वक्त जीटी का वैल्यूएशन लगभग ₹7,453 करोड़ था।

लेकिन आरसीबी का अनुमानित मूल्यांकन लगभग दोगुना यानी ₹17,000 करोड़ तक बताया जा रहा है। यही कारण है कि यह सौदा आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील हो सकता है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल न तो डियाजियो पीएलसी और न ही अदार पूनावाला की तरफ से इस डील पर कोई आधिकारिक बयान आया है। सभी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पूनावाला वाकई आईपीएल की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील को पूरा कर पाएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...