ENG vs IRE: इंग्लैंड से हार के बावजूद आयरलैंड ने रचा इतिहास, दूसरी पारी में हासिल की ये कामयाबी, जानें कैसे

Pranjal Srivastava
Published On:
ENG vs IRE

Lords Cricket Ground में ENG vs IRE के बीच 1 जून खेला जा रहा इकलौता टेस्ट मैच अब समाप्त हो चुका है। इस मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। दरअसल, इस मैच में पहले से ही आयरलैंड की टीम इंग्लैंड के सामने पानी कम चाय लग रही थी। इन इस मैच का फैसला तीन दिनों में हो गया, लेकिन इन 3 दिनों में ही आयरलैंड के माध्यम से दुनिया के सामने अपनी ताकत का नजराना पेश किया है। वहीं दूसरी तरफ भले ही आयरलैंड टीम हार गई हो, लेकिन हारते-हारते भी आयरलैंड के बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है।

ये भी पढ़ें: T20 Blast: Chris Lynn के तूफान के सामने ढेर हुई Leicestershire, शानदार सेंचुरी के साथ टीम को दिया जीत का तोहफा

आयरलैंड के बल्लेबाजों ने रचा इतिहा

दरअसल, आयरलैंड के शुरुआती बल्लेबाज तो दूसरी पारी में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन टेल-एंडर्स पर बल्लेबाजी की कमान संभालने उतरे Mark Adair और Andy McBrine ने शानदार 163 रनों की साझेदारी कर इतिहास रच दिया। दरअसल, आयरलैंड के लिए ये किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले Andrew Balbirnie और Paul Stirling ने आयरलैंड के लिए 143 रनों के साथ अबतक की सबसे बड़ी साझेदारी की थी, जो साल 2023 में ही अप्रैल में श्रीलंका के खिलाफ बनी थी। हालांकि अब एंडी मैकब्राइन और मार्क अडायर ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच की दूसरी पारी में जहां मार्क अडैर ने 76 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 88 रन बनाए, तो वहीं एंडी मैकब्राइन ने 115 गेंदों में 14 चौकों के साथ नाबाद 86 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें:WTC Final 2023 में भी तहलका मचाने को तैयार है Ishan Kishan, प्रैक्टिस नेट के दौरान बॉल को भेजा बाउंड्री पार, Watch Video!

इंग्लैंड ने जीता मैच

आपको बता दें कि इस मैच में जहां पहली पारी में आयरलैंड की टीम महज 172 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। वहीं पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 524 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी। वहीं इसके जवाब में भी आयरलैंड के बल्लेबाज कुछ खास जलवा नहीं दिखा पाए और दूसरी पारी में 362 रनों पर आयरलैंड एक बार फिर ऑल आउट हो गई। ऐसे में इंग्लैंड के सामने दूसरी पारी में महज 11 रनों का लक्ष्य आया, जिसे मेजबान टीम ने बिना किसी नुकसान के हासिल भी कर लिया। ऐसे में आयरलैंड को करारे हार का सामना करना पड़ा।  

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...