2023 विश्वकप में बीसीसीआई की योजना को लेकर इरफ़ान पठान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Irfan Pathan reacts to BCCI's plan for 2023 World Cup

2023 विश्वकप में बीसीसीआई की योजना को लेकर इरफ़ान पठान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : पिछले रविवार को बीसीसीआई की हुई बैठक में इस बात की पुष्टि हुई कि इस साल होने वाले विश्वकप को गंभीरता से लेते हुए अहम योजना बनाई। इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि बोर्ड की उन 20 खिलाड़ियों को चुनेगी जो इस विश्वकप में टीम का हिस्सा बनेंगे और उन खिलाड़ियों लगातार सीरीज में खिलाकर खिलाड़ियों की फॉर्म और तैयारियों को परखेगी।

लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने बीसीसीआई की इस योजना को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अभी नौ महीने दूर है और आप सिर्फ 20 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रह सकते। आपको बता दें कि इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा.

ये भी पढ़े : सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी का दिया मजेदार रिप्लाई , देखे वीडियो

आप विश्वकप में सिर्फ 20 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हो सकते : इरफ़ान पठान

स्टार स्पोर्ट्स के शो रोड टू ग्लोरी में इरफान पठान ने बीसीसीआई के वर्ल्ड कप की योजना पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर इनमें से कुछ खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं तो बोर्ड की योजना पर पानी फिर सकता है. पठान ने कहा,

“विश्व कप अभी नौ महीने दूर है और आपके पास सिर्फ 20 खिलाड़ी नहीं हो सकते। आप बस उन्हें घुमाते हैं और बाकी सब भूल जाते हैं। एनसीए के कोच वीवीएल लक्ष्मण भारतीय टीम और हेड कोच राहुल द्रविड़ के सीधे संपर्क में हैं। हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, उनके अलावा उन्होंने 33 खिलाड़ियों को टारगेट बनाया था।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इरफान पठान ने कहा कि

“हम सिर्फ 20 खिलाड़ियों के पूल की नहीं बल्कि खिलाड़ियों के एक बड़े पूल की बात कर रहे हैं. सिर्फ 20 खिलाड़ी काफी नहीं हैं। नौ महीने लंबा समय होता है। इसलिए लिए आपको खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल चाहिए।”

आपको बता दें कि भारत ने साल 2011 में मेजबानी करते हुए वर्ल्ड कप जीता था , जबकि साल 2015 और 2019 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्रमश : ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड से हारकर विश्वकप से बाहर हो गई थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...