Test Series 2025 : जुरेल और जगदीशन को मौका ईशान किशन पर फिर बंद दरवाजे – सेलेक्टर ने कहा….

Atul Kumar
Published On:
Test Series 2025

Test Series 2025 – भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का टीम इंडिया में इंतजार और लंबा हो गया है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी जगह नहीं मिली।

27 वर्षीय ईशान नवंबर 2023 से भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेले हैं। उस साल के अंत में वह अचानक साउथ अफ्रीका दौरे से लौट आए थे और तब से बाहर ही चल रहे हैं।

ईशान किशन पर लगा ब्रेक

बीसीसीआई की चयन समिति ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए किशन की जगह एन जगदीशन को चुना है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ किया कि ईशान किशन को टीम में जगह बनाने के लिए पहले घरेलू और ए-लेवल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

अगरकर ने कहा, “हम जानते हैं कि किशन अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन हम चाहते हैं कि वह थोड़ा और क्रिकेट खेलें और अपनी फॉर्म साबित करें।”

एन जगदीशन को मिला मौका

ऋषभ पंत अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, ऐसे में ध्रुव जुरेल पहले विकेटकीपर होंगे जबकि एन जगदीशन को बतौर बैकअप शामिल किया गया है। जगदीशन हाल ही में इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए मैच में 64 रन की पारी खेल चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में साउथ जोन के लिए 197 और नाबाद 52 रन की शानदार पारियां खेलीं। यही प्रदर्शन उनकी टेस्ट टीम में एंट्री की वजह बना।

अभिमन्यु ईश्वरन भी बाहर

लगातार टीम के साथ दौरा करने वाले अभिमन्यु ईश्वरन को भी इस बार स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। अगरकर ने कहा कि ईश्वरन के बाहर होने के पीछे किसी तरह की राजनीति नहीं है, बल्कि मौजूदा हालात में तीसरे सलामी बल्लेबाज की जरूरत नहीं थी।

उनके मुताबिक केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन अच्छा रहा है, इसलिए फिलहाल ईश्वरन को मौका नहीं दिया गया।

भारत का स्क्वॉड – वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज

भूमिकाखिलाड़ी
कप्तानशुभमन गिल
बल्लेबाजयशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल
विकेटकीपरध्रुव जुरेल, एन जगदीशन
ऑलराउंडररविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी
गेंदबाजजसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...