“टी20 विश्व कप के लिए रोहित और विराट को ना चुनना होगा पागलपन”, Andre Russell ने BCCI को दी खास सलाह

Pranjal Srivastava
Published On:
Andre Russell

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच मेंं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार को टीम इंडिया को कोई खिलाड़ी अबतक भुला नहीं पाया है। हालांकि जिन 2 खिलाड़ियों पर इस हार का सबसे बड़ा असर पड़ा है, वो हैं – Rohit Sharma और Virat Kohli। दरअसल, रोहित और विराट इस हार के बाद से ही खेल से दूरी बनाए हुए हैं। पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने से इंकार कर दिया।

वहीं अब खबरें यह भी आ रही हैं कि दोनों स्टार खिलाड़ी 10 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 3 टी20 मैचों की सीरीज से भी बाहर रहने वाले हैं। ऐसे में अब दोनों के टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर भी संदेह छाया हुआ है। हालांकि इसको लेकर अभी तक विराट या रोहित की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ऐसे में वेस्टइंडीज टीम के स्टार ऑलराउंडर Andre Russell ने इस मामले पर अपनी राय दी है और BCCI के सामने एक सलाह भी पेश की है।

Andre Russell ने रोहित-विराट को लेकर BCCI को दी खास सलाह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में आंद्रे रसेल ने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए विराट और रोहित के टी20 विश्व कप से बाहर होने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि, “मुझे नहीं पता कि यह इतनी बड़ी बात क्यों है। सोशल मीडिया वास्तव में क्रिकेटरों की क्षमता पर सवाल उठाकर उनके रास्ते में आ सकता है। रोहित के पास अनुभव है और विराट विराट हैं, तो यह पागलपन होगा, अगर भारत ने टी20 विश्व कप के लिए इन दोनों को टीम में नहीं चुनती हैं। विश्व कप में अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है। आप 11 युवा सैनिकों को युद्ध के मैदान में नहीं भेज सकते। मुझे लगता है कि जब दबाव के क्षण आते हैं, तो आपको बड़े खिलाड़ियों की जरूरत होती है।”

T20 World Cup 2024 से पहले टीम के पास बहुत कम मौके

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 में 6 महीने का ही समय बचा हुआ है। इसका आयोजन अगले साल जून के महीने में किया जाना है। ऐसे में सभी टीमें इस मेगाटूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। हालांकि भारतीय टीम के पास इसकी तैयारियों के लिए महज 8 टी20 मुकाबलों के मौके हैं। दरअसल, भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है।

वहीं इसके बाद ब्लू टीम को 10 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के पास टी20 का कोई शेड्यूल नहीं है। ऐसे में विराट और रोहित का इन दोनों सीरीज को मिस करना फैंस के लिए एक झटके के समान है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...