मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद जडेजा ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
Jadeja gave a big statement after getting man of the match

मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद जडेजा ने दिया बड़ा बयान : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के दिग्गज ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा में शानदार वापसी की। चोट के चलते करीब 5 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने वाले जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

रवींद्र जडेजा ने इस टेस्ट मैच में गेंद से पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में 9 चौकों की मदद से 70 रन बनाए और मैच के अहम पड़ाव में रोहित शर्मा और फिर अक्षर पटेल के साथ बेहतरीन साझेदारियां कीं.

रवींद्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन और लंबे समय बाद शानदार वापसी पर कहा, ‘मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। जब आप पांच महीने बाद वापस आते हैं और अपना 100 प्रतिशत देते हैं। रन बनाना और विकेट लेना सभी को बहुत अच्छा लगता है। मैं एनसीए में कड़ी मेहनत कर रहा था। एनसीए स्टाफ, फिजियो को धन्यवाद देना चाहूंगा।

ये भी पढ़े : VIRAL NEWS: Preeti Zinta ने खोला सालो बाद Yuvraj Singh संग रिश्ते का सच, जानकर आप भी चौंक जाएंगे..

मैं इस मैच में अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी करना चाह रहा था। गेंद घूम रही थी, सीधी जा रही थी, नीची रह रही थी। स्टंप्स पर गेंदबाजी करने के बाद मुझे लग रहा था कि अगर वे गलती करते हैं तो मेरे पास विकेट लेने का मौका होगा। मैं चीजों को सरल रखना चाहता हूं। मैं अपनी बल्लेबाजी में कुछ भी बदलाव नहीं करना चाहता क्योंकि नंबर 5, 6, 7 पर बल्लेबाजी करना अहम है।

नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए और 223 रनों की विशाल बढ़त हासिल की । ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 32.3 ओवर में महज 91 रन पर ढेर हो गई और भारत की पहली पारी की बढ़त को पार नहीं कर पाई और मैच हार गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Smriti Mandhana
|

Smriti Mandhana : हांगकांग के खिलाफ शतक का मिला बड़ा फायदा, ICC T20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना मजबूत

Smriti Mandhana – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में शानदार शतक लगाने ...

Bangladesh vs West Indies
|

Bangladesh vs West Indies : बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का ऐलान, WTC फाइनल की रेस में बड़ा मौका

Bangladesh vs West Indies – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ...

Babar Azam
|

Babar Azam : पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल के बीच बाबर आजम ने खोली चुप्पी

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद ...

Asian Games
|

Asian Games : भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी 5 स्टार होटल की सुविधा, जानिए कहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Asian Games – जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्थिति साफ हो गई ...

BCCI
|

BCCI : BCCI ने ChatGPT, Campa और SBI Life को बनाया एसोसिएट पार्टनर, 130 करोड़ से ज्यादा की डील

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : 103 रन बनाकर भी बांग्लादेश ने रचा कमाल, UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Asia Cup 2026 – महिला एशिया कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने मेजबान यूएई को 34 रन से ...