हेड कोच के रुप में Rahul Dravid की वापसी पर जय साह ने किया रिएक्ट, BCCI प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने भी कही ये बात

Pranjal Srivastava
Published On:
Rahul Dravid

Team India के हेड कोच को लेकर BCCI ने आखिरकार अपना फैसला ले लिया है और बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, बीसीसीआई ने निर्णय लिया है कि भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ही बने रहेंगे और उनका कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा। वहीं उनके साथ बीसीसीआई ने तमाम स्टाफ मेंबर्स का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है।

बता दें कि विश्व कप 2023 के बाद ही राहुल द्रविड़ का कार्यकाल हेड कोच के रुप में समाप्त हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर उन्हीं को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में राहुल के एक बार फिर हेड कोच बनने पर BCCI सचिव जय शाह और साथ ही साथ बीसीसीआई प्रेसिडेंट Roger Binny ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Jay Shah ने Rahul Dravid का वापसी पर क्या कहा?

आपको बता दें कि BCCI की घोषणा के साथ ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने राहुल द्रविड़ के हेड कोच के रुप में वापसी को लेकर कहा कि, “श्री राहुल द्रविड़ की दूरदर्शिता, व्यावसायिकता और दृढ़ प्रयास टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में, आप पर हमेशा कड़ी निगरानी रखी जाती है और मैं न केवल चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए बल्कि उनमें सफल होने के लिए भी उनकी सराहना करता हूं।”

वहीं अपनी बात जारी रखते हुए जय शाह ने कहा कि, “भारतीय टीम का प्रदर्शन उनके रणनीतिक मार्गदर्शन का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुख्य कोच बने रहने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और यह उनके और बीसीसीआई के बीच आपसी सम्मान और साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके नेतृत्व में टीम सफलता के शिखर तक अपनी यात्रा जारी रखेगी और रास्ते में नए मानक स्थापित करेगी।”

BCCI President Roger Binny ने भी दी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि जय शाह के अलावा बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने भी राहुल को एक बार फिर हेड कोच बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “मैंने उनकी नियुक्ति के समय उल्लेख किया था कि मुख्य कोच की भूमिका संभालने के लिए राहुल द्रविड़ से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है, और श्री द्रविड़ ने उत्कृष्टता के प्रति अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता के साथ खुद को फिर से साबित कर दिया है।”

इसके आगे रोजन बिन्नी ने कहा कि, “टीम इंडिया अब सभी प्रारूपों में एक मजबूत इकाई है, और तीनों प्रारूपों में हमारी शीर्ष रैंकिंग सीधे तौर पर उनके दृष्टिकोण, मार्गदर्शन और टीम के लिए उनके द्वारा तैयार किए गए रोडमैप को दर्शाती है। फाइनल से पहले लगातार 10 गेम जीतने के बाद, हमारा विश्व कप अभियान असाधारण से कम नहीं था, और टीम के विकास के लिए सही मंच तैयार करने के लिए मुख्य कोच सराहना के पात्र हैं। मुख्य कोच को हमारा पूरा समर्थन प्राप्त है, और हम उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर सफलता के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करेंगे।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।