Bumrah : पहला टेस्ट में बुमराह ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड – सिराज चमके

Atul Kumar
Published On:
Bumrah

Bumrah – अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के पहले ही दिन जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया।

वेस्टइंडीज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन मोहम्मद सिराज (4 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने 162 रन पर सिमट गई। इन 3 विकेटों के साथ बुमराह ने घर पर 50 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए और अब उनका नाम दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में जुड़ गया है।

जसप्रीत बुमराह 50 टेस्ट विकेट घर पर – रिकॉर्ड औसत के साथ

बुमराह ने यह उपलब्धि महज 17.00 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ हासिल की है। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन को पीछे छोड़ दिया।

घर पर बेस्ट बॉलिंग औसत (कम से कम 50 टेस्ट विकेट)

गेंदबाजगेंदबाजी औसत
सिडनी बार्न्स (ऑस्ट्रेलिया)13.38
जॉनी ब्रिग्स (इंग्लैंड)13.62
चार्ली टर्नर (ऑस्ट्रेलिया)14.84
जसप्रीत बुमराह (भारत)*17.00
काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड)17.37

सबसे कम पारियों में 50 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

बुमराह ने यह रिकॉर्ड बनाने के साथ ही भारत के पूर्व दिग्गज जवागल श्रीनाथ की बराबरी कर ली। दोनों गेंदबाजों ने 24-24 पारियों में घर पर 50 विकेट पूरे किए।

घर पर सबसे कम पारियों में 50 टेस्ट विकेट

गेंदबाजपारियां
जसप्रीत बुमराह24
जवागल श्रीनाथ24
कपिल देव25
इशांत शर्मा27
मोहम्मद शमी27

भारत की मजबूत पकड़

पहले दिन के अंत तक भारत ने 2 विकेट पर 121 रन बना लिए। केएल राहुल (53*) नाबाद रहे। भले ही टीम अभी वेस्टइंडीज से 41 रन पीछे है, लेकिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और राहुल की पारी से भारत ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...