Ireland से भिड़ंत से पहले टीम इंडिया ने की है जबरदस्त तैयारी, Jasprit Bumrah ने भी नेट्स में जमकर बहाया पसीना

Pranjal Srivastava
Published On:
Jasprit Bumrah

वेस्टइंडीज दौरे से वापसी के बाद अब टीम इंडिया की अगली भिड़ंत आज से आयरलैंड के खिलाफ होनी है, जिसके लिए भारतीय टीम ने दमदार तैयारी भी कर ली है। दरअसल, Dublin में होने वाले पहले टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया नेट्स में जमकर पसीना बहाती नजर आई। खास बात तो यह है कि इस दौरान टीम में लगभग 1 साल बाद वापसी कर रहे Jasprit Bumrah भी जमकर गेंदबाजी का अभ्यास करते नजर आए। वहीं उनके साथ बाकी गेंदबाजों ने भी अपनी गेंदबाजी की परख ली।

ये भी पढ़ें: पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

नेट्स में पसीना बहाते नजर आए Jasprit Bumrah

गौरतलब है कि बीते लगभग 1 साल से भारतीय टीम के यॉर्कर किंग Jasprit Bumrah चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि World Cup 2023 से ठीक पहले उन्होंने वापसी की है और इस बार टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। ऐसे में वो पहले मुकाबले से पहले नेट्स में टीम के बाकी सदस्यों के साथ जमकर पसीना बहाते नजर आए। वहीं इस दौरान बुमराह की गेंदबाजी में पहले की तरफ ही सटीकता और धार नजर आई, जो भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर साबित हो सकती है।

Bumrah के सामने है बड़ी चुनौती

आपको बता दें कि इस सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ बुमराह को 1 साल बाद वापसी करने का मौका मिला है। ऐसे में उनके ऊपर गेंदबाजी में खुद को साबित करने की चुनौती तो थी ही, साथ ही साथ उन्हें इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी भी सौंपी गई है। ऐसे में उनके ऊपर 2 बड़ी जिम्मेदारियां है। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होने वाला है कि बुमराह इस चुनौती का सामना कैसे करते हैं?

ये भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 रनों की पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

इन खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका

बता दें कि इस सीरीज में बुमराह ने वापसी तो की ही है, साथ ही उन्हें कुछ नए चेहरों का साथ भी मिला है। दरअसल, आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में पहली बार Rinku Singh, Jitesh Sharma और Shivam Dubey जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो अपने आप में एक बड़ी बात है। इसी के साथ माना जा रहा है कि IPL 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद रिंकु सिंह को इस सीरीज में भारतीय टीम के डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...