श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी, लंबे समय बाद मैदान पर आएंगे नज़र

Kiran Yadav
Published On:
Jasprit Bumrah returns in ODI series against Sri Lanka, will be seen on the field after a long time

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी, लंबे समय बाद मैदान पर आएंगे नज़र : लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। भारतीय प्रशंसकों के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी यह बहुत अच्छी खबर है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। टी20 विश्व कप से बाहर होने से पहले उन्होंने अपना आखिरी मैच सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

यह जानकारी बीसीसीआई द्वारा साझा की गई है, जिसमें बताया गया है कि अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम में शामिल किया है।

बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट के मैदान से दूर थे। वह पीठ की चोट के चलते एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे। लेकिन रिहैबिलिटेशन में चल रहे बुमराह को अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने फिट घोषित कर दिया है। वह जल्द ही टीम इंडिया की वनडे टीम से जुड़ेंगे।

ये भी पढ़े : 2023 विश्वकप के बाद भारतीय टीम के अगले कोच बन सकते है वीवीएस लक्ष्मण

बुमराह के टीम इंडिया में शामिल होने से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी। आपको बता दें कि वह चोट के कारण पिछले साल एशिया कप में नहीं खेल सके थे। नतीजतन, भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी।

उनकी गैरमौजूदगी का खामियाजा टीम को टी20 विश्व कप में भी भुगतना पड़ा, जहां सेमीफाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 168 को डिफेंड नहीं कर पाई और 10 से हारकर ख़िताब की रेस से बाहर हो गई।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का वनडे स्क्वॉड कुछ इस प्रकार है :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...