ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह , बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

Kiran Yadav
Published On:
Jasprit Bumrah ruled out of last two Tests against Australia, BCCI took a big decision

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह , बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। पहले उनके आखिरी के दो टेस्ट मैचों में खेलने की उम्मीद थी लेकिन अब खबर आ रही है कि वह इन दोनों मैचों का भी हिस्सा नहीं होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है और इस वजह से उन्हें आखिरी दो टेस्ट मैचों में शामिल नहीं किया जाएगा।

बुमराह ने सितंबर 2022 से क्रिकेट नहीं खेला है और इससे पहले उनका नाम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पीठ की चोट के कारण टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे। हालाँकि फिर उनके विकल्प के तौर पर मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था।

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बुमराह ने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजी शुरू कर दी है। चोट के कारण बुमराह एनसीए में ही रिहैबिलिटेशन कर रहे थे और अब उन्होंने बॉलिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट में खेलेंगे.

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए उन्हें बाहर कर दिया था। बुमराह ने अब तक 30 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

ये भी पढ़े : IND vs AUS : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने शतक के करीब पहुंचे, दूसरे दिन के पहले सत्र में भारत ने गँवाए दो विकट

जसप्रीत बुमराह को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता टीम मैनेजमेंट- रिपोर्ट

हालांकि अब खबर आ रही है कि बुमराह आखिरी दो मैचों में भी नहीं खेलेंगे। द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. इसी साल वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और इसी वजह से मैनेजमेंट बुमराह को पूरी तरह से फिट रखना चाहता है. हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हैं या नहीं.

इससे पहले रॉबिन उथप्पा ने जसप्रीत बुमराह के बारे में कहा था कि उन्हें आईपीएल के पूरे सीजन में खेलना चाहिए। उथप्पा के मुताबिक, अगर जसप्रीत बुमराह पूरे आईपीएल सीजन खेलते हैं तो इससे यह संदेश जाएगा कि वह पूरी तरह से फिट हैं। इससे न सिर्फ उनका बल्कि पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...