T20 World Cup 2024 में हार्दिक के सेलेक्शन को लेकर जय शाह ने दिया हैरान करने वाला बयान, देखें पूरी रिपोर्ट

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 World Cup 2024

IPL 2024 अब जल्द ही समाप्त होने वाला है, लेकिन इस बीच अब T20 World Cup 2024 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है, जो 1 जून से ही शुरू होने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए पहले ही 15 सदस्यीए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है।

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति ने कुछ हैरान कर देने वाले खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें शुभमन गिल और रिंकु सिंह जैसे खिलाड़ियों को ना लेकर हार्दिक पंड्या को टीम में जगह मिली है। हार्दिक पंड्या इन दिनों IPL 2024 में MI की टीम की ओर से खेल रहें है, जिसमें उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा हैं।

साथ ही उनकी कप्तानी में MI का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा और वो प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। ऐसे में अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब फॉर्म में चल रहे हार्दिक के सेलेक्शन को लेकर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। तो अब फैंस के इन सवालों का जवाब खुद BCCI सचिव जय शाह ने दिया है। उन्होंने बताया है कि आखिर हार्दिक को भारतीय स्क्वाड में शामिल क्यों किया गया है।

हार्दिक के सपोर्ट में खड़े हुए BCCI सचिव जय शाह

दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 की टीम सेलेक्शन में हार्दिक को लेकर खड़े हो सवालों के जवाब में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि खिलाड़ियों को केवल उनके आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर नहीं चुना गया, बल्कि विदेशों में खेले के अनुभव के आधार पर भी चुना गया है।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में जय शाह ने हार्दिक के सेलेक्शन पर बात करते हुए कहा है कि, “इसमें फॉर्म और अनुभव के बीच अच्छा संतुलन है। चयनकर्ता केवल आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर चयन नहीं कर सकते, क्योंकि विदेशी कंडिशन में भी अनुभव जरूरी है।”

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या का परफॉर्मेंस काफी एवरेज रहा है। इस सीजन में वो MI के कप्तान बने, जिसके बाद ना तो वो कप्तानी में कुछ कमाल दिखा पाए, ना ही बल्लेबाजी में और ना ही गेंदबाजी में। इस पूरे सीजन में खेले गए कुल 13 मुकाबलों में Hardik Pandya के बल्ले से महज 18.18 की औसत और 144.93 के स्ट्राइक रेट से 200 रन निकले हैं। वहीं इस दौरान गेंदबाजी में भी 13 मैचों में उन्होंने महज 11 विकेट ही हासिल किए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...