जोस बटलर ने बनाया यह रिकॉर्ड, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ा

Kiran Yadav
Published On:
Jos Buttler made this record, left behind the former England captain

जोस बटलर ने बनाया यह रिकॉर्ड, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ा : ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही भी साबित हुआ है। इस दौरान कप्तान जोस बटलर ने 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली और इंग्लैंड के स्कोर को 179/6 तक पहुंचाया। इंग्लैंड को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है लेकिन जोस बटलर ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

जोस बटलर ने पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले इंग्लैंड के लिए ओन मोर्गन 2458 रन के साथ पहले स्थान पर थे लेकिन 73 रन की पारी की बदौलत जोस बटलर अब 2468 रन के हो गए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में इंग्लैंड के लिए शीर्ष 5 बल्लेबाज निम्नलिखित हैं। जोस बटलर पहले स्थान पर, दूसरे पर ओन मॉर्गन, तीसरे पर एलेक्स हेल्स (1940 रन), चौथे पर डेविड मालन (1748 रन) और जेसन रॉय 1522 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़े : “हम वर्ल्ड कप जीतने नहीं आये”, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने दिया चौंकाने वाला बयान

जोस बटलर ने खेला 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में जोस बटलर टॉप पर हैं। ऐसे में उन्होंने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। अपने टी20 करियर में उन्होंने 100 मैचों में 2468 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 18 अर्द्धशतक और साथ ही 103 छक्के शामिल हैं। इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ओन मोर्गन सबसे ज्यादा 115 मैच और सबसे ज्यादा 120 छक्के लगाने की दौड़ में सबसे आगे हैं। अगर जोस बटलर का फॉर्म इसी तरह चलता रहा तो वह जल्द ही सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइवअपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज क्रिकेटयात्री पर पाएं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...