AUS vs WI: हवा में उछल-उछलकर ठोके चौके-छक्के, मार्नस लाबुशेन ने सेंचुरी कूट मचा दिया गदर, देखें वीडियो

Sachin Jaisawal
Published On:
Jumping in the air and hitting fours and sixes

हवा में उछल-उछलकर ठोके चौके-छक्के– टी20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की वापसी हो गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चल रही है जबकि कुछ टीमें वनडे सीरीज खेल रही हैं। बुधवार से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई।

लाबुशेन ने जमाई शानदार सेंचुरी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मार्नस लाबुशेन की बगावत से दुनिया दंग रह गई। पहले दिन लाबुशेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा.

उन्होंने 270 गेंदों में नॉटआउट 150 रन बनाए। लाबुशेन ने अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया, उन्होंने क्रीज पर उछलकर वेस्टइंडीज के फील्डरों को चकमा देते हुए चौके-छक्के लगाए.

लाबुशेन की घातक पारी देख विंडीज के गेंदबाजों के होश उड़ गए। ये उनके टेस्ट करियर की आठवीं सेंचुरी थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 90 ओवर में 2 विकेट खोकर 293 रन बना लिए हैं।

ख्वाजा ने ठोके 65 रन

चौथे ओवर में डेविड वार्नर महज 5 रन बनाकर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। लाबुशेन ने इसके बाद तीसरे नंबर पर उस्मान ख्वाजा के साथ जोड़ी बनाई। इसे भी पढ़ेंIPL 2023 Auction: 5 खिलाड़ी जो आईपीएल नीलामी के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं

दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रन की पार्टनरशिप हुई। 53वें ओवर की पहली गेंद पर काइल मेयर्स ने उस्मान ख्वाजा को जोशुआ डासिल्वा के हाथों कैच कराकर दोनों बल्लेबाजों के बीच की साझेदारी का अंत किया।

ख्वाजा ने कुल 65 रन बनाए, जिन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। बाद में शानदार बल्लेबाजी करने वाले स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतक लगाया। इसे भी पढ़ें IND A vs BAN A: बांग्लादेश के साथ अंपायर ने की बेईमानी? इंडिया A के कप्तान को दे दिया नॉट आउट, देखें वीडियो

पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्मिथ 59 रन बना चुके हैं और सात चौके लगा चुके हैं। विंडीज के दो गेंदबाजों, जेडीन सील्स और काइल मेयर्स को एक-एक सफलता मिली है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sachin Jaisawal

Sachin Jaisawal

जो भी लिखता हु, नए अंदाज से खैर ये सब कुछ आपके लिए क्योंकि आपको जानकारी देना हमारा कर्तव्य नही बल्कि उत्तरदायित्व है.आपने पढ़ा, हमने लिखा क्योंकि सब कुछ फिलहाल मैं आपके लिए ही कर रहा, खैर चलिए फिर कुछ नए अंदाज में लिखते हैं..

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...