पाकिस्तान की हार पर Irfan Pathan के डांस को देख कामरान अकमल को लगी मिर्ची, पूर्व पाक खिलाड़ी ने कह दी ये बात

Ankit Singh
Published On:
Irfan Pathan

भारत में खेले जा रहे विश्व कप 2023 का मजा हर एक मैच के साथ बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान टीम के लिए इस टूर्नामेंट में बाहर से बाहर होने के आषाढ़ नजर आने लगे हैं। दरअसल, शुरुआती 2 मैचों में जीत मिलने के बावजूद पाकिस्तान टीम को भारत से मिली हार के बाद सिर्फ हार ही नसीब हो रही है।

बीते मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के बाद दूसरा उलटफेर पाकिस्तान के साथ करते हुए उन्हें हराकर उनके जले पर नमक छिड़कने का काम कर दिया। ये जीत कोई छोटी जीत नहीं थी, वो भी विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में, तो ऐसे में पाकिस्तान के हार का जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान अफगानिस्तान के जश्न में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज और कमेंटेटर इरफान पठान भी शामिल हो गए और Rashid Khan के साथ डांस करते नजर आए। हालांकि उनके डांस को देख पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है।

Irfan Pathan के डांस को देख Kamran Akmal को लगी मिर्ची

आपको बता दें कि पाकिस्तान की हार के बाद इरफान पठान और राशिद खान के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इसे लेकर इरफान को घेरना शुरू कर दिया है। दरअसल, इस कड़ी में पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी और विकेटकीपर Kamran Akmal ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर के अफगानिस्तान की जीत पर जश्न मनाने पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की पाकिस्तान पर मिली जीत का जिक्र करते हुए ये सवाल भी उठा दिया है कि इतना जश्न तो भारत की जीत पर नहीं मनाया गया था।

Kamran Akmal ने इरफान के डांस पर जताई नाराजगी

आपको बता दें कि कामरान अकमल ने इस बार में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि, ‘मैं इरफान पठान का ऐसा डांस देखकर हैरान हो गया था। मुझे याद है जब ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था, तब उन्होंने ऐसा जश्न नहीं मनाया था। शायद अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर जीत उन्हें ज्यादा बड़ी लगी। यह देखकर सिर्फ मुझे नहीं पूरे देश को दुख हुआ। ब्रॉडकास्टर्स को भी इस बारे में जरूर सोचना चाहिए। किसी कमेंटेटर को ऐसा नहीं करना चाहिए था।’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...