चोट के चलते केन विलियमसन तीसरे टी20 मुकाबले से हुए बाहर

Kiran Yadav
Published On:
Kane Williamson ruled out of third T20 due to injury

चोट के चलते केन विलियमसन तीसरे टी20 मुकाबले से हुए बाहर : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में नहीं खेलेंगे। उनका मेडिकल अपॉइंटमेंट है और इसलिए वह मुकाबले से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टिम साउदी टीम की कप्तानी करेंगे। इसके अलावा विलियमसन की जगह मार्क चैपमैन को भी टीम में शामिल किया गया है.

बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच रद्द हो गया था. दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और कीवी टीम को बुरी तरह हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 191/6 का स्कोर बनाया, जवाब में कीवी टीम सात गेंद शेष रहते 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त अंदाज में शतक जड़ा और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. दोनों टीमों के बीच सीरीज में अब एक टी20 मैच बचा है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी। वहीं, सीरीज बराबर करने के लिए न्यूजीलैंड को यह मैच जीतना जरूरी है।

ये भी पढ़े : सूर्यकुमार के शतक और दीपक हूडा की घातक गेंदबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज़ की

केन विलियमसन के नहीं खेलने से न्यूज़ीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. दूसरे टी20 मैच में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि टीम को उनकी जगह आए मार्क चैपमैन से काफी उम्मीदें हैं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा,

मार्क चैपमैन जबरदस्त क्वॉलिटी के खिलाड़ी हैं और उनके आने से टीम में विविधता आएगी। केन विलियमसन वनडे सीरीज से वापसी करेंगे

आपको बता दें कि कप्तान केन विलियमसन अब सीधे वनडे सीरीज में वापसी करेंगे. टी20 के बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए अब हर वनडे मैच काफी अहम होने वाला है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...