सूर्यकुमार यादव को लेकर कपिल देव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Kapil Dev gave a big reaction regarding Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव को लेकर कपिल देव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी के बाद भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी कौशल की तुलना सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्ड्स, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की।

राजकोट में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में यादव ने श्रीलंका के खिलाफ महज 51 गेंदों में 112 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने टीम इंडिया को पांच विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की, जिसके बाद गेंदबाजों ने मेहमान टीम को सिर्फ 137 रनों पर समेट दिया। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 करियर का तीसरा शतक जड़ा।

ये भी पढ़े : श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह , अहम वजह सामने आई

सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं : कपिल देव

कपिल देव ने सूर्यकुमार यादव की इस पारी तारीफ की ,उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा,

“कभी-कभी मेरे पास शब्दों की कमी हो जाती है कि मैं उनकी पारी का वर्णन कैसे करूं. जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते हैं तो हमें लगता है कि एक दिन ऐसा खिलाड़ी जो हमें सोचने पर मजबूर कर दे कि वह भी उस सूची का हिस्सा है.”

उन्होंने आगे कहा,

“निश्चित रूप से भारत में बहुत प्रतिभा है और वह जिस तरह की क्रिकेट खेलता है, वह लैप फाइन लेग पर शॉट मारता है, फिर इससे गेंदबाज डर जाता है, क्योंकि वह मिड-ऑन और मिड-विकेट पर खड़ा होकर छक्का मार सकता हैं “

यह शॉट गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगाड़ देता है और सोचने पर मजबूर कर देता है कि आगे क्या प्लान करना है. मैंने डिविलियर्स, विवियन रिचर्ड्स, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज देखे हैं, लेकिन बहुत कम लोग गेंद को इतनी सटीकता से हिट कर पाते हैं। सूर्यकुमार यादव को शत शत नमन। ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...