Ranji Trophy : कर्नाटक टीम में युवा चेहरों के साथ बड़े सितारे – भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली

Atul Kumar
Published On:
Ranji Trophy

Ranji Trophy – कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी 2025 के लिए 37 संभावित खिलाड़ियों की सूची घोषित की है, जिसमें बड़े नामों के साथ कई युवा चेहरे भी शामिल हैं।

इस लिस्ट में केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और करुण नायर जैसे भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। फिलहाल राहुल और प्रसिद्ध लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ भारत ‘ए’ के लिए अनौपचारिक चार दिवसीय मैच खेल रहे हैं।

कर्नाटक का रणजी शेड्यूल

रणजी सत्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। कर्नाटक टीम को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है। अपना पहला मुकाबला टीम राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। इस ग्रुप में गोवा, पिछले साल की उपविजेता केरल, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब भी शामिल हैं।

कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ

पूर्व रणजी खिलाड़ी येरे गौड़ इस बार भी कर्नाटक के कोच बने रहेंगे। वह भारतीय अंडर-19 टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद राज्य टीम से जुड़ेंगे। वहीं, टीम चयन की जिम्मेदारी पूर्व स्पिनर आनंद कट्टी को दी गई है, जिन्हें चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

लिस्ट में कौन-कौन हैं

इस संभावित लिस्ट में देवदत्त पडिक्कल, मयंक अग्रवाल, श्रेयस गोपाल, विशाक विजयकुमार, विद्वथ कावेरप्पा और उभरते बल्लेबाज आर स्मरण शामिल हैं। साथ ही, आईपीएल फ्रेंचाइज़ी मुंबई इंडियंस से जुड़े विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल श्रीजीत को भी इस सूची में जगह मिली है।

चयन समितियां

कट्टी के साथ पूर्व खिलाड़ी सी रघु, अमित वर्मा और तेजपाल कोठारी को भी वरिष्ठ चयन समिति में शामिल किया गया है। इसके अलावा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और केएससीए सचिव बृजेश पटेल के बेटे उदित पटेल को अंडर-19, 16 और 14 चयन समितियों में जगह दी गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...