Virat-Anushka: अनुष्का से पहली मुलाकात के समय घबरा गए थे King Kohli, फिल्मी अंदाज में हुई थी दोस्ती

Ankit Singh
Published On:
Virat-Anushka

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी Virat Kohli और बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस Anushka Sharma को आज इंडस्ट्री के Most Loving Couple के रुप में देखा जाता है। देशभर ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। दोनों को हमेशा एक साथ काफी प्यार से मिलते देखा जाता है। हालांकि क्या आपको पता है कि दोनों के लव स्टोरी की शुरुआत बड़े ही अजीबो-गरीब ढंग से हुई थी। जानना चाहते हैं कैसे, तो आइए आपको बताते हैं।

1615699843 149434951 711212419593042 6085887706781345957 n 1

साल 2013 में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

आपको बता दें कि Virat Kohli और Anushka Sharma की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है, क्योंकि फिल्मों की तरह ही इनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी स्टाइल में शुरू हुई थी। दरअसल, King Kohli अनुष्का से पहली बार साल 2013 में मिले थे। दोनों ही एक AD Shoot के लिए साथ आए थे, जो उन्हें एक साथ शूट करना था। इस दौरान दोनों पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। पहली मुलाकात के समय तक दोनों ने ही अपने-अपने करियर में काफी नाम कमा लिया था। जहां विराट एक लोकप्रिय खिलाड़ी के रूप में फेमस थे, तो वहीं अनुष्का भी बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी थी।

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023 से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज Mitchell Starc ने नेट्स में दिखाया दम, लाबुशेन को क्लीन बोल्ड कर भारत को दी चेतावनी, Watch Video!

पहली मुलाकात के समय घबरा गए थे King Kohli

भले ही विराट कोहली को मैदान पर किंग के नाम से बुलाया जाता हो, लेकिन आपको बता दें कि Anushka से अपनी पहली मुलाकात के समय विराट काफी घबरा गए थे। अब ऐसा क्यों हुआ ये भी जान ही लीजिए। दरअसल, जहां अनुष्का कई हिट फिल्में कर के पॉपुलैरिटी के शिखर पर थी, तो वहीं विराट ने अपने करियर में अभी-अभी ही लोकप्रियता हासिल करनी शुरू की थी। ऐसे में अनुष्का के सामने जाकर वो घबरा गए थे और इसका दूसरा कारण यह था कि अनुष्का ने हाई हील्स पहन रखी थी, जिसके कारण वो विराट से काफी लंबी लग रही थी। ऐसे में विराट का घबराना जायज था।

anushka sharma didnt disclose her holiday location

जोक मारने के चक्कर में अनुष्का को किया था नाराज

आपको बता दें कि खुद से लंबी अनुष्का के सामने विराट नर्वस हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि बात शुरू कैसे करें। ऐसे में उन्होंने अनुष्का की हाई हील्स को लेकर एक जोक मारा, लेकिन इससे अनुष्का नाराज हो गई थीं। दरअसल, किंग कोहली ने अनुष्का से कहा था कि, “क्या आपको नहीं लगता कि ये हील्स थोड़ी बड़ी हैं”। विराट की ये बात सुनकर अनुष्का ने जवाब दिया था, “Excuse Me”। विराट को तो लगा कि उन्होंने अपनी खराब कॉमिक टाइमिंग से अनुष्का का मूड खराब कर दिया है, लेकिन मामला गंभीर होने से बच गया और दोनों के बीच ठीक ठाक बातचीत भी होने लगी। बस वहीं से दोनों के दोस्ती की शुरुआत हुई थी।

wp5698973

ये भी पढ़ें: IPL 2023: SRH के खिलाफ रोमांचक मैच में King Kohli ने जड़ा शानदार शतक, फैंस बोले- “Virat The King”

साल 2017 में लिए थे सात फेरे

पहली मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को करीब 4 सालों तक डेट किया, जिसके बाद 11 दिसंबर 2017 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट-अनुष्का ने इटली के एक आलीशान Resort में सिर्फ कुछ सगे-संबंधियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इसके बाद साल 2021 में विराट-अनुष्का एक बेटी के माता-पिता भी बनें, जिसका नाम वामिका है।

7 जून से खेला जाना है WTC Final 2023

गौरतलब है कि 7 जून से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ England में ICC World Test Championship का Final मुकाबला खेलना है, जिसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें इंग्लैंड पहुंच भी चुकी हैं और आने वाले मैच की तैयारियां भी शुरू कर चुकी हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...