KKR vs RCB: बेंगलुरू के हाथ लगी एक और निराशा, केकेआर के खिलाफ मिली 1 रन से हार

Pranjal Srivastava
Published On:
KKR vs RCB

बीते दिन यानी 21 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला खेला गया, जिसमें पहली भिड़ंत दोपहर 2 बजे से कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में Kolkata Knight Riders और Royal Challengers Bengaluru के बीच हुई। ये मुकाबला आखिरी गेंद तक सांसें रोक देने वाला था, लेकिन अंत में आखिरकार केकेआर ने 1 रन से इस मुकाबले को जीत लिया। वहीं जीत के इतने करीब आकर भी RCB के हाथों और निराशा लगी।

आरसीबी के लिए ये आईपीएल 2024 में लगातार छठी हार है, जबकि कुल 8 मैचों में वो 7 मुकाबले हार चुके हैं। वहीं KKR इस जीत के साथ प्वाइंट टेबल के टॉप 4 में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रही। भले ही RCB इस मुकाबले को हार गई हो, लेकिन फिर भी उन्होंने आखिरी तक लड़ाई लड़ी।

KKR ने RCB को दिया था 223 रनों का लक्ष्य

बता दें कि इस मुकाबले में केकेआर पहले बल्लबाजी करने उतरी थी, जिसके जहां Sunil Narine महज 10 रन के स्कोर पर आउट हो गए, तो वहीं Phil Salt ने महज 14 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 48 रनों की पारी खेल दी। इसके बाद केकेआर को एक के बाद एक 3 झटके लगे, लेकिन कप्तान Shreyas Iyer अपनी टीम के लिए टीके रहे और 36 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की बदौलत 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके बाद Rinku Singh 24(16), Andre Russell 27(20) और Ramandeep Singh 24(9) ने भी अहम पारियां खेली। ऐसा करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए।

महज 1 रन से हारी RCB

वहीं 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की तरफ से विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शुरूआत तो करी, लेकिन महज 18 रन के स्कोर पर कोहली को गलत गेंद का शिकार होना पड़ा। इस दौरान उनके आउट डिसीजन पर बवाल भी छिड़ गया। इसके बाद कप्तान डू प्लेसिस भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। हालांकि Will Jacks और Rajat Patidar दोनों ने ही अर्धशतकीय पारी खेली।

जहां जेक्स ने 32 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 55 रनों की पारी खेली, तो वहीं पाटीदार ने महज 23 गेंदों पर 3 चौके 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं इसके बाद प्रभुदेसाई 24(18), Dinesh Karthik 25(18) और Karn Sharma 20(7) रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद वो 1 रन पीछे रह गए। ऐसे में RCB को महज 1 रन से एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...