KKR vs RR: शतकों के बैटल में जीती राजस्थान रॉयल्स, सुनील नरेन की सेंचुरी पर भारी पड़ा जॉस बटलर का शतक

Pranjal Srivastava
Published On:
KKR vs RR

बीती रात मंगलवार को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में Kolkata Knight Riders और Rajasthan Royals के बीच IPL 2024 का 31वां मुकाबला खेला गया, जिसमें राजस्थान ने 2 विकेट से कोलकाता को मात दे दी। इस जीत के साथ राजस्थान ने इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की और अपनी नंबर 1 की पोजीशन बरकरार रखी है।

इस मुकाबले (KKR vs RR) में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। कोलकाता की तरफ से Sunil Narine ने शानदार शतक भी जड़ा, लेकिन दूसरी तरफ Rajasthan Royals की तरफ से भी Jos Butler ने भी ना सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि अंत तक नाबाद रहकर अपनी टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटे।

KKR ने RR को दिया था 224 रनों का लक्ष्य

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी और इस दौरान KKR की तरफ से ओपनिंग करते हुए Sunil Narine ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 49 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। वहीं इस मैच में उन्होंने महज 56 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

GLTH9vVXIAAiw3Z

सुनील के अलावा KKR का कोई भी बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। Angkrish Raghuvanshi नरेन के बाद इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 18 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। नरेन की इस तूफानी पारी के बदौलत KKR ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए।

Jos Butler की शतकीय पारी ने दिलाई RR को जीत

बता दें कि 224 रनों का पीछा करने उतरी Rajasthan Royals का किस्सा भी कुछ ऐसा ही रहा। RR की तरफ से ओपनिंग करते हुए बटलर ने ना सिर्फ सेंचुरी जड़ी बल्कि वो अंत तक खड़े भी रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। इस दौरान बटलर ने 60 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 107 रनों की पारी खेली।

वहीं उनके अलावा जहां Riyan Parag ने 14 गेंदों पर 34 रन बनाए, तो वहीं Rowman Powell ने महज 13 गेंदों पर 26 रन स्कोर किए। ऐसे में इस मैच की आखिरी गेंद पर RR ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...