KKR vs SRH Final: तीसरी बार आईपीएल खिताब विजेता बनी कोलकाता, हैदराबाद को दी 8 विकेट से करारी मात

Pranjal Srivastava
Published On:

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में KKR और SRH के बीच इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें KKR ने 8 विकटों से शानदार जीत दर्ज करते हुए इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।

बुरी तरह फ्लॉप रही SRH की बल्लेबाजी

बता दें कि इस मुकाबले में SRH को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और वो जाहिर तौर पर एक बड़ा लक्ष्य खड़ा करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो ना सका। दरअसल, हैदराबाद की तरफ से शुरूआत ही बेहद खराब रही और टीम की तूफानी जोड़ी 10 रन के भीतर ही पवेलियन लौट गई। जहां Abhishek Sharma महज 2 रन बना सके, तो वहीं Travis Head तो डक पर आउट होकर पवेलिनय लौट गए।

इसके बावजूद ना तो नीतीश रेड्डी कुछ कमाल दिखा पाए…ना राहुल त्रिपाठी और ना ही क्लासेन। SRH की फ्लॉप बल्लेबाजी क्रम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी टीम की तरफ से सबसे बड़ी पारी कप्तान Pat Cummins ने खेली। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की बदौलत 24 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद SRH 18.3 ओवर में 113 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई।

आसानी से जीती KKR

114 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरूआत ही बेहद तूफानी रही। भले ही Sunil Narine महज 6 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन Rahmanullah Gurbaz ने 32 गेंदों पर 5 चौके 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ Venkatesh Iyer ने महज 26 गेंदों पर ही 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल डाली।

ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिताबी मुकाबले को महज 10.3 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। वहीं KKR की तरफ से गेंदबाजी में आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा इस खिताबी मुकाबले के हीरो रहे। जहां रसेल ने 3 विकेट झटके, तो वहीं स्टार्क और राणा को दो-दो सफलता मिलीं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...