KKR vs SRH: कोलकाता के खिलाफ हार के बावजूद निराश नहीं हुए पैट कमिंस, बोलें – ‘हम दूसरे क्वालीफायर में सफलता हासिल कर लेंगे’

Pranjal Srivastava
Published On:
KKR vs SRH

मंगलवार रात यानी 21 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर खेला गया, जिसमें KKR ने SRH को 8 विकेट से हराकर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। KKR के लिए ये बेहद आसान जीत रही, जिसमें उन्होंने 6 ओवर और 2 गेंद रहते ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

वहीं इस मैच में हार के बाद अब SRH को एक और मुकाबला खेलना होगा और अगर अब हारे तो उन्हें इस सीजन से बाहर होना पड़ेगा। हालांकि KKR के खिलाफ इस हार के बावजूद भी पैट कमिंस जरा भी निराश नहीं देखे। उल्टा उन्होंने कहा की वो इस हार से जल्दी उभरने की कोशिश करेंगे और दूसरे क्वालिफायर में जीत हासिल कर लेंगे। पैट कमिंस का ये बयान अब खूब वायरल हो रहा है।

Pat Cummins ने किया दूसरा क्वालिफायर जीतने का दावा

बता दें कि KKR vs SRH मैच के बाद पैट कमिंस ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि, “हां, हम इसे जल्दी से पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे, अच्छी बात है कि हम इसमें (दूसरा क्वालीफायर) सफलता हासिल कर लेंगे। टी20 क्रिकेट में आपके पास ऐसे दिन होते हैं जब चीजें ठीक से काम नहीं करतीं। हम बल्ले से वहां नहीं थे जहां हम चाहते थे और गेंद से भी जाहिर तौर पर कुछ खास नहीं कर सके। मुझे लगा कि इस विकेट पर अतिरिक्त बल्लेबाजी महत्वपूर्ण थी।”

वहीं इस दौरान पैट कमिंस ने आगे कहा कि, “मुझे लगा कि केकेआर ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, शुरुआत में इसमें थोड़ी कमी आई और सतह बेहतर हो गई। हम सभी ने पर्याप्त क्रिकेट खेला है और एक नए स्थान (चेन्नई) में जाने से भी हमें मदद मिलती है, इसलिए हमें इसे पीछे छोड़ना होगा और आगे बढ़ना होगा।”

मैच का हाल

बता दें कि इस मुकबाले में SRH ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम बेहद खराब रहा, जिसके चलते वो 19.3 ओवर में महज 159 रनों पर ही ढेर हो गए। वहीं इसके बाद 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने महज 13.4 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस दौरान Shreyas Iyer और Venkatesh Iyer ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...