KKR vs SRH Playing 11: आईपीएल इतिहास के 2 सबसे महंगे खिलाड़ियों की आज है भिड़ंत, देखें दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
KKR vs SRH Playing 11

IPL 2024 में शनिवार को डबल हेडर मुकाबला होने वाला है, जिसमें पहले PBKS और DC की भिड़ंत के बाद टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में KKR और SRH के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला रात के 8 बजे से खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास के 2 सबसे महंगे खिलाड़ी आमने-सामने हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Mitchell Starc और Pat Cummins की। ऐसे में जाहिर तौर पर ये मुकाबला काफी दमदार होने वाला है। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इस मुकाबले में दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ खेल सकती हैं।

तीन स्पिनरों के साथ उतर सकती है KKR

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले में Kolkata Knight Riders तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। वहीं KKR के पास घरेलू क्रिकेट के कई धुरंधर खिलाड़ी हैं, जिसमें फिल साल्ट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और मिचेल स्टार्क जैसे स्टार विदेशी खिलाड़ियों के साथ मध्यक्रम में मनीष पांडे, नीतिश राणा, श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह जैसे धुरंधर भी शामिल हैं।

तेज गेंदबाजी है SRH की असली ताकत

गौरतलब है कि Sunrisers Hyderabad के लिए उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी तेज गेंदबाजी ही रही है। वहीं अब पैट कमिंस जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज के टीम में आने से टीम की गेंदबाजी और मजबूत हो गई है। इसके साथ ही हैदराबाद के पास Travis Head, राहुल त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा जैसे दमदार बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा हसरंगा और हेनरिच क्लासेन की मौजूदगी हैदराबाद को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स – फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मनीष पांडेय, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, पेट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...