KL-Athiya Wedding: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां हुई शुरू, WATCH VIDEO!

Published On:
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां हुई शुरू

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां हुई शुरू- केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर रही हैं। राहुल के घर की वीडियोग्राफी भी की गई है।

इन दिनों उनकी बेटी अथिया शेट्टी की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं और सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है.

पिछले कुछ दिनों से अथिया और केएल राहुल की शादी की चर्चा जोरों पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी 23 जनवरी को होनी है।

शादी की खबरों के बीच अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया जा रहा है कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. पैपराजी विजेंदर चावला ने केएल राहुल के घर के बाहर से ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

क्रिकेटर का घर दिखा सजा हुआ

सामने आए इस वीडियो में केएल राहुल का घर सजा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि घर के बाहर गुब्बारे लटके हुए हैं, साथ ही लाइटें भी लगाई गई हैं।

इस वीडियो से पता चलता है कि केएल राहुल के घर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

सजता हुआ दिखा KL Rahul का घर

इस वीडियो के साथ ही केएल राहुल के घर के बाहर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें इंस्टेंट बॉलीवुड ने शेयर किया है. इस तस्वीर में क्रिकेटर का घर रात के अंधेरे में जगमगाता नजर आ रहा है।

इस दौरान गुब्बारों और लाइटों से सजा घर बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद से अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की चर्चा तेज हो गई है.

Rahul-Athiya की शादी का फंक्शन खंडाला फार्म हाउस में होगा

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच काफी पुराना रिश्ता रहा है। हालांकि, वे कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के फंक्शन 21 जनवरी से शुरू होंगे और इनकी शादी 23 जनवरी को होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया शेट्टी की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में होगी. 6200 स्क्वायर फीट में बना उनका फार्म हाउस काफी आलीशान है।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli: फैन ने कहा- कोहली के 71वां शतक लगने के बाद ही शादी करूंगा, शादी पर मिल गया खास तोहफा

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sumit Chaudhary

Sumit एक सपोर्ट जर्नलिस्ट हैं, सुमित को क्रिकेट मे काफी दिलचस्पी है, इसीलिए सुमित Cricketyatri के माध्यम से अपना अनुभव लोगों तक पहुचा पा रहे हैं

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...