केएल राहुल ने बीसीसीआई से शादी के लिए माँगा ब्रेक ,जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में आथिया शेट्टी के संग करेंगे शादी

Kiran Yadav
Published On:
KL Rahul seeks break from BCCI for marriage, will marry Athiya Shetty in first week of January 2023

केएल राहुल ने बीसीसीआई से शादी के लिए माँगा ब्रेक ,जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में आथिया शेट्टी के संग करेंगे शादी : बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. पिछले कई दिनों से इन दोनों की शादी की चर्चा भी चल रही हैं. कहा जा रहा था कि राहुल और आथिया के परिवार वालो ने शादी को लेकर मुलाकात भी की है.

अब खबरे आ रही है कि केएल राहुल अगले महीने के पहले हफ्ते में आथिया से शादी करेंगे. इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी भी ली है और उनकी छुट्टी भी मिल गई है.

आथिया शेट्टी दिग्गज बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं और खुद भी एक्ट्रेस हैं जो हीरो, मुबारकां , मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मो में काम कर चुकी हैं। वहीं, केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं. उन्होंने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है।

यानी केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे होने वाली घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल आथिया से जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में शादी करेंगे।

ये भी पढ़े : आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए प्लेयर्स के बेस प्राइज का हुआ ऐलान

इस बात की पुष्टि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने भी की है। उन्होंने बताया कि केएल राहुल ने अपने निजी काम के लिए छुट्टी ले रहे है.

रिपोर्ट के मुताबिक, “केएल राहुल ने पर्सनल कमिटमेंट्स के चलते ब्रेक मांगा है. इसलिए वह न्यूजीलैंड सीरीज में भी खेलने नहीं गए थे। उनकी कुछ फैमिली कमिटमेंट्स हैं.”

इसके बाद अधिकारी ने आगे बताया,”मुझे नहीं पता कि वह शादी कर रहे हैं या सगाई. लेकिन उनके कुछ पर्सनल कमिटमेंट्स हैं. बस इतना ही कह सकता हूं.”

हाल ही में सुनील शेट्टी ने वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ के रिलीज इवेंट के दौरान अपनी बेटी आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की पुष्टि की थी।

सुनील शेट्टी ने दोनों की शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि वह दोनों जल्द ही शादी करेंगे. इसलिए अब राहुल के ब्रेक को शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...