KL Rahul के टी20 करियर पर लगेगा ब्रेक! इन खिलाड़ियों ने बजाई खतरे की घंटी

Published On:

KL Rahul के टी20 करियर पर लगेगा ब्रेक– टी20 इंटरनेशनल के बाद आईपीएल में भी केएल राहुल बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में कुछ युवा खिलाड़ी उनके लिए खतरा बन सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के उपकप्तान बनाए गए केएल राहुल उस टूर्नामेंट के बाद से टी20 टीम से बाहर हैं। वर्ल्ड कप के बाद उन्हें टी20 की टीम में नहीं चुना गया है। साथ ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी में एक युवा टीम तैयार की जा रही है।

राहुल का वर्ल्ड कप से पहले और वर्ल्ड कप में भी कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं रहा था। उन्होंने दो अर्धशतक जरूर लगाए थे लेकिन जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ। इसके अलावा कुछ मौकों पर पहला ओवर मेडन खेलने के लिए भी वह आलोचनाओं का शिकार हुए थे।

वहीं पाकिस्तान, नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। अब मौजूदा लीग IPL 2023 में भी केएल राहुल का प्रदर्शन शुरुआती दो मैचों में निराशाजनक रहा है।

केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 गेंदों पर 8 रन बना पाए थे तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वह 18 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही मैचों में उनके साथी ओपनर काइल मायर्स ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय बल्लेबाज के बैट से कमाल नहीं देखने को मिला था।

उधर दो युवा भारतीय उनके लिए खतरे की घंटी बजा रहे हैं। शुभमन गिल ने पहले से ही राहुल के लिए टी20 और टेस्ट क्रिकेट में मुसीबत खड़ी की हुई थी। अब रुतुराज गायकवाड़ भी उनके लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। शुभमन ने जहां इंटरनेशन स्टेज पर लगातार परफॉर्म किया है। वहीं गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट के बाद आईपीएल में लगातार धूम मचा रहे है।

image 2

केएल राहुल के लिए सबकुछ ठीक नहीं!

हालांकि, वनडे क्रिकेट में केएल राहुल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर मध्यक्रम बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग में तो वह हैं लेकिन अगर यहां भी उनका प्रदर्शन खराब हुआ तो संजू सैमसन उनके लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं।

सैमसन को वैसे तो लगातार नंबर 4 के लिए उपयुक्त विकल्प बताने पर डिबेट जारी है। श्रेयस अय्यर चोटिल हैं और सूर्यकुमार यादव इस फॉर्मेट में बुरी तरह फेल रहे हैं। वहीं अगर अय्यर और सैमसन दोनों स्क्वॉड में आते हैं तो राहुल को परफॉर्म करते रहना पड़ेगा। वरना टेस्ट और टी20 के बाद वह वनडे टीम में अपनी जगह से भी हाथ धो सकते हैं।

गौरतलब है कि केएल राहुल के लिए पिछले कुछ समय में कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। पहले उनसे टी20 की उपकप्तानी के साथ-साथ जगह छिनी। फिर टेस्ट टीम में भी वह उपकप्तानी गंवाने के साथ अपनी जगह से हाथ धो बैठे। इसके बाद वनडे टीम में भी जहां वह बांग्लादेश दौरे पर कप्तान थे।

हार्दिक पंड्या के आते ही इस फॉर्मेट से भी उन्होंने उपकप्तानी गंवा दी। इतना ही नहीं टीम से उपकप्तानी और जगह गंवाने के बाद बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में भी राहुल को झटका लगा। यहां भी उनका डिमोशन हुआ और वह ए कैटेगरी से बी में डाल दिए गए। इसके तहत जहां पहले उन्हें बोर्ड की तरफ से एक साल में 5 करोड़ रुपए मिलते थे वहीं अब 3 करोड़ मिलेंगे।

image 3

IPL में दिखाना होगा दमखम

केएल राहुल के लिए अक्सर कहा जाता है कि वह आईपीएल में अच्छा परफॉर्म करते हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में फुस्स साबित होते हैं। लेकिन इस बार आईपीएल में भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। आईपीएल का मौजूदा सीजन उनके व्हाइट बॉल करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- IPL के इतिहास में CSK ने पहली बार लखनऊ को दी पटखनी, ये 2 खिलाड़ी बने जीत के बड़े हीरो

अगर वह यहां कमाल का प्रदर्शन करके वापसी कर लेते हैं तो उनके पिछले दिनों के खराब फॉर्म को भुला दिया जाएगा। वरना आगामी दिनों में उनका यह रिकॉर्ड और युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन उनके गले की फांस बन सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...