IND vs AUS: कोहली,धोनी को नहीं मानते विकेटों मे सबसे तेज़,पुजारा को बताया सबसे ख़राब

Published On:

धोनी को नहीं मानते विकेटों मे सबसे तेज़- भारतीय क्रिकेटर विराट को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है जो अकसर उनकी फील्डिंग में भी देखने को मिलती हैं साथ ही उनकी विकेटों के बीच दौड़ भी शानदार है।

कोहली एक रन को दो में बदलने में भी माहिर हैं। यह कुछ ऐसा है जिसमें भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को महारत हासिल थी।

धोनी भी विकेटों के बीच रन भागने में सबसे तेज माने जाते थे। धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 538 मैचों में सिर्फ 26 बार ही रन आउट हुए। धोनी जब विकेटों के बीच दौड़ते थे तो कमेंटेटर भी हैरान रह जाते थे। हालांकि, विराट कोहली की नजरों में धोनी विकेटों के बीच दौड़ने वाले सबसे तेज खिलाड़ी नहीं हैं। उनके मुताबिक धोनी से भी तेज क्रिकेटर के साथ उन्होंने खेला है।

कोहली के मुताबिक डिविलियर्स बेस्ट

दक्षिण अफ्रीका और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ एक शो में जब कोहली से पूछा गया कि उनके हिसाब से फास्टेस्ट रनर कौन रहा है? इस पर कोहली ने जवाब दिया- एबी डिविलियर्स।

image 20
Source- Social Media

भारतीय बल्लेबाज ने बताया- मुझसे पहले भी यह सवाल पूछा गया है। मैंने अब तक जितने भी खिलाड़ियों के साथ विकेटों के बीच दौड़ लगाई है, उनमें एबी सबसे तेज हैं।

उनके अलावा एकमात्र व्यक्ति जिसके साथ विकेटों के बीच मेरा इतना समन्वय और समझ है, वह एमएस (धोनी) हैं। मैं स्पीड के बारे में नहीं जानता, लेकिन एबी और एमएस, इन दोनों को मुझे कॉल करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

डिविलियर्स ने डुप्लेसिस को बताया बेस्ट

इसी सवाल पर एबी डिविलियर्स ने हमवतन फाफ डुप्लेसिस को चुना। डिविलियर्स ने कहा- मेरा भी इस लिस्ट में होना विवादास्पद है।

image 21
Source- Social Media

हालांकि, डुप्लेसिस मेरे लिए विकेटों के बीच सबसे तेज साथी रहे हैं, इतना ही नहीं फाफ ने मुझे अपने करियर में कम से कम सात बार रन आउट कराया है। हमारे बीच कुछ गलतफहमियां हैं।

यह भी पढ़े – WTC 2023: विजडन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टीम का हुआ ऐलान,ऋषभ पंत भी होंगे शामिल

चेतश्वर पुजारा को बताया खराब धावक

चैट के दौरान कोहली से विकेटों के बीच दौड़ने वाले ‘सबसे खराब धावक’ के बारे में भी पूछा गया। कोहली ने इसमें चेतेश्वर पुजारा का नाम लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...