Lalit Modi : “पहला मैच फ्लॉप होता तो मैं खत्म हो जाता” – ललित मोदी का बड़ा IPL खुलासा

Atul Kumar
Published On:
Lalit Modi

Lalit Modi – आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक बड़ा खुलासा कर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि आईपीएल 2008 के पहले ही मैच में उन्होंने ब्रॉडकास्टिंग के सारे नियम तोड़ दिए थे।

उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला गया था, जिसके प्रसारण अधिकार सोनी के पास थे। लेकिन मोदी ने सोनी के एक्सक्लूसिव राइट्स को दरकिनार करते हुए पहला मैच हर न्यूज चैनल और दुनिया भर के स्पोर्ट्स चैनल्स पर फ्री में दिखाने का फैसला किया।

ललित मोदी का खुलासा – “पहला मैच फ्लॉप होता तो मैं खत्म हो जाता”

माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मोदी ने कहा, “उस दिन सब कुछ एक मैच पर टिका था। मैंने हर नियम तोड़ा। सोनी के पास विशेष अनुबंध था लेकिन उनकी रीच सीमित थी। मैंने कहा—सिग्नल ओपन करो। सब चैनल्स को लाइव जाने दो।”


सोनी ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और मुकदमे की धमकी दी। इस पर मोदी का जवाब था—”बाद में मुकदमा कर देना, अभी सबको पहला मैच देखना चाहिए। अगर ये मैच फ्लॉप हो जाता, तो मैं मर जाता।”

विवाद और कानूनी लड़ाई

हालांकि आईपीएल की लोकप्रियता इस कदम से आसमान छू गई, लेकिन आगे चलकर मोदी और बीसीसीआई के रिश्ते बिगड़ गए। मार्च 2009 में बीसीसीआई ने सोनी और वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (WSG) के साथ ब्रॉडकास्टिंग कॉन्ट्रैक्ट को अनुबंध उल्लंघन का हवाला देकर रद्द कर दिया।

इसके बाद एक नई डील हुई जिसमें सोनी ने लगभग 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 8,200 करोड़ रुपये) देकर 2017 तक मीडिया राइट्स हासिल किए।

WSG डील पर उठे सवाल

इस डील में वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप को 425 करोड़ रुपये का “सुविधा शुल्क” भी मिला, जिसने विवाद को और गहरा कर दिया। बीसीसीआई ने आरोप लगाया कि मोदी ने अनुबंधों को संशोधित कर WSG को फायदा पहुंचाया। यही मामला आगे चलकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का हिस्सा बना और मोदी पर लगे गंभीर आरोपों में शामिल हुआ।

निर्वासन में ललित मोदी

आज ललित मोदी यूनाइटेड किंगडम में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। लेकिन आईपीएल की शुरुआती सफलता और उनकी विवादित भूमिका अब भी क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी रहती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...