Legends Cricket League 2023: 700 जवानों की तैनाती में 30 साल बाद जम्मू में होगा क्रिकेट मुकाबला, कल से शुरू होगा पहला मैच

Ankit Singh
Published On:
Legends Cricket League 2023

भारत के जम्मू में पिछले 30 सालों से क्रिकेट का कोई मुकाबला खेला नहीं गया था, लेकिन अब ये बदलने वाला है, क्योंकि इतने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कल यानी 27 नवंबर से जम्मू के एमए स्टेडियम में Legends Cricket League 2023 शुरू होने वाला है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के बाहर से लेकर अंदर तक कुल 700 जवानों की तैनाती रहेगी।

स्टेडियम के बाहर जिला पुलिस जम्मू के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे, जबकि स्टेडियम के भीतर की सुरक्षा सिक्योरिटी विंग और पुलिस का कमांडो दस्ता करेगा। इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई है और साथ ही स्टेडियम के बाहर कड़ी बैरिकेडिंग भी की गई है।

LCL 2023 का पहला मुकाबला होगा कल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू में लीजेंड्स क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला कल रात से शुरू होगा। ये मुकाबला Manipal Tigers और Southern Super Stars के बीच शाम सात बजे से खेला जाएगा। बता दें कि जहां मणिपाल टाइगर्स की कप्तानी भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज Harbhajan Singh के हाथों में होगी, तो वहीं Southern Superstars की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज Aaron Finch संभालेंगे।

क्रिकेट मुकाबले के लिए सुरक्षा कड़ी

बता दें कि सुरक्षा के मद्देनजर इस मैच के लिए स्टेडियम के भीतर सिक्योरिटी विंग के 150 जवानों की तैनाती रहेगी। वहीं 50 के करीब कमांडो को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास भी जिला पुलिस के 500 जवान तैनात रहेंगे, जो हर समय गस्त लगाते रहेंगे और हर एक घटना पर नजर रखेंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...